Homeरिपोर्टमीडियाभारतीय संसद पर हमला 'ग्रेट डे', पत्रकार होते हैं 'गिद्ध': राजदीप सरदेसाई का वो...

भारतीय संसद पर हमला ‘ग्रेट डे’, पत्रकार होते हैं ‘गिद्ध’: राजदीप सरदेसाई का वो वायरल Video, बताया था- हमले के वक्त पिकनिक मना रहे थे

“यह एक महान दिन था। हम गिद्धों की तरह हैं। हम इन पलों को भुनाते हैं।”

13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें संसद भवन के सुरक्षाकर्मी, दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल 9 लोग वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उस दिन एक सफेद एंबेसडर कार में आए पाँच आतंकवादियों ने 45 मिनट में लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को गोलियों से छलनी कर पूरे हिंदुस्तान को झकझोर दिया था। संसद पर हमले को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने अंजाम दिया था और इस हमले का मास्टरमाइंड था अफजल गुरु।

पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने संसद पर हुए हमले को ‘अ ग्रेट डे (एक महान दिन)’ कहा था। सरदेसाई ने देश की संसद पर हुए हमले पर बात करते हुए कहा था कि कैसे वह संसद के बगीचे में पिकनिक मना रहे थे, जब आतंकी पार्लियामेंट पर हमला कर रहे थे।

इससे जुड़ा राजदीप सरदेसाई का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्हें कहते हुए सुना गया था कि पत्रकार गिद्धों की तरह व्यवहार करते हैं। सरदेसाई दिसंबर 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले को याद करते हुए बता रहे थे कि वह अपनी टीम के साथ पिकनिक की तैयारी कर रहे थे। वह और उनकी टीम सुबह करीब 11 बजे संसद में दाखिल हुई। टीम के संसद में प्रवेश करने के कुछ ही मिनटों के भीतर उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी। उन्होंने अपने सहयोगी से कहा कि वह गार्ड को गेट बंद करने के लिए कहे। फिर सरदेसाई एक लंबी मुस्कराहट के साथ बताते हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि कोई अन्य चैनल क्रू प्रवेश न कर सके। उन दिनों कम चैनल थे और सरदेसाई एक्सक्लुसिव स्टोरी मिलने को लेकर उत्साहित थे।

फिर उन्होंने बताया कि कैसे संसद पर हमले की एक्सक्लुसिव स्टोरी ने टीम को उस शराब और कबाब को भुला दिया, जिसे लेकर वह पिकनिक मनाने की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा, “यह एक महान दिन था। हम गिद्धों की तरह हैं। हम इन पलों को भुनाते हैं।” इस वीडियो में वह सेंट पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन एजुकेशन के छात्रों से संवाद कर रहे हैं। दिसंबर 2001 के संसद हमले के दौरान सरदेसाई एनडीटीवी से जुड़े थे। एनडीटीवी से जुड़ी रही एक अन्य सेलिब्रिटी पत्रकार बरखा दत्त भी मुंबई हमले, कारगिल युद्ध जैसे संवेदनशील मुद्दों के कवरेज के दौरान अपनी करनी को लेकर विवादों में रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

संभल हिंसा में था सपा सांसद बर्क का हाथ, पुलिस की गोली से नहीं हुई किसी की मौत: न्यायिक आयोग ने 857 पेज की...

संभल हिंसा 2024 में सपा सांसद बर्क का हाथ था। हिंसा की जाँच के लिए गठित न्यायिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सरकार को आयोग ने रिपोर्ट सौंप दी है।

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।
- विज्ञापन -