Homeरिपोर्टमीडियामुंबई पुलिस कमिश्नर को 27 नवंबर से पहले पेश होने का आदेश, रिपब्लिक TV...

मुंबई पुलिस कमिश्नर को 27 नवंबर से पहले पेश होने का आदेश, रिपब्लिक TV मामले पर MHRC ने भेजा नोटिस

रिपब्लिक टीवी के वाइस प्रेसीडेंट को गिरफ्तार करने के मामले मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग की ओर से समन जारी किया गया है। इस समन में उन्हें घनश्याम सिंह की गिरफ्तारी के मामले में 27 नवंबर से पहले...

रिपब्लिक टीवी के वाइस प्रेसीडेंट को गिरफ्तार करने के मामले मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग की ओर से समन जारी किया गया है। इस समन में उन्हें घनश्याम सिंह की गिरफ्तारी के मामले में 27 नवंबर से पहले आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया है। आयोग ने यह कार्रवाई वकील आदित्य आर मिश्रा की शिकायत पर की है।

बता दें कि घनश्याम सिंह को 10 नवंबर को टीआरपी मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उन्हें सुबह 7:40 पर उनके घर से उठाया गया था। उससे पहले भी उनसे कई मौकों पर पुलिस ने पूछताछ की थी। आदित्य ने अपनी शिकायत में आयोग से कहा है कि सिंह पर चैनल के ख़िलाफ़ बयान देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसलिए अगर यह आरोप ठीक हैं तो फिर यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

उल्लेखनीय है कि घनश्याम की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ही 4 नवंबर को अर्णब गोस्वामी को गैरकानूनी ढंग से पुलिस ने हिरासत में लिया था। अर्णब के मामले में भी महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने रायगढ़ एसपी को समन भेजा था। महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने रायगढ़ एसपी को नोटिस भेजकर अगले दिन उन्हें पेश होने को कहा था। साथ ही सारे सबूत आयोग के समक्ष पेश करने के आदेश भी दिए गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -