Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाहरामी नाला से 5 लावारिस Pak नावें मिलीं, जिहादियों के घुस आने की आशंका

हरामी नाला से 5 लावारिस Pak नावें मिलीं, जिहादियों के घुस आने की आशंका

यह बरामदगी BSF की पेट्रोलिंग टीम ने कच्छ के समुद्र से की है। 5 अक्टूबर को कच्छ के ही सरक्रीक इलाके से 2 लावारिस पाकिस्तानी फिशिंग बोट बरामद हुईं थीं। उसके पहले मई में भी BSF ने एक नाव बरामद की थी, जबकि उस पर सवार लोग निकल भागने में सफ़ल रहे थे।

गुजरात के हरामी नाला बॉर्डर से सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force, BSF) ने पाँच लावारिस पाकिस्तानी नावें बरामद की हैं। मछली पकड़ने के लिए बनीं इन नावों (फिशिंग बोट) को लेकर आशंका जताई जा रही है कि कहीं इनका इस्तेमाल पाकिस्तान से जिहादी आतंकवादियों द्वारा हिंदुस्तान में घुसपैठ करने के लिए न किया गया हो। BSF ने तहकीकात शुरू कर दी है।

यह बरामदगी BSF की पेट्रोलिंग टीम ने कच्छ के समुद्र से की है। यह इस इलाके का पहला वाकया भी नहीं है। 5 अक्टूबर को कच्छ के ही सरक्रीक इलाके से 2 लावारिस पाकिस्तानी फिशिंग बोट बरामद हुईं थीं। हालाँकि उन नावों में मछली मारने के सामान के अलावा और कुछ बरामद नहीं हुआ था, लेकिन उस मामले में अभी भी BSF की जाँच चल रही है। इस ताज़ा मामले को लेकर भी सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

उसके पहले मई में भी BSF ने एक नाव बरामद की थी, जबकि उस पर सवार लोग निकल भागने में सफ़ल रहे थे। हालिया बरामदगी शुक्रवार रात 10.45 के करीब हुई। यह बात BSF ने प्रेस विज्ञिप्ति में कही है। पाँचों नावें एकल इंजन वालीं हैं

गुजरात के अलावा कश्मीर में भी जिहादियों के लॉन्च पैड माने जाने वाले इलाकों के पास से छोटी रबर की नावें बरामद हुईं थीं। उस समय गुरेज सेक्टर और किशनगंगा नदी के इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -