Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षामोहम्मद फैज को लेकर NIA ने अमरोहा में की छापेमारी, देर रात तक जुटाए...

मोहम्मद फैज को लेकर NIA ने अमरोहा में की छापेमारी, देर रात तक जुटाए साक्ष्य

अमरोहा पहुँचकर सबसे पहले टीम ने मदरसा जामा मस्जिद में फैज़ की निशानदेही पर सबूत जुटाए, क्योंकि जाँच में फैज़ ने बताया था कि कुछ दिन पहले आतंकी संगठन हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के मुखिया के बुलावे पर वह अपने दो साथियों के साथ अमरोहा आया था।

दिल्ली से गिरफ़्तार हुए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फ़ैज़ को लेकर NIA की टीम गुरुवार (मई 2, 2019) को अमरोहा में सैदपुर इम्मा गाँव पहुँची। यहाँ NIA की टीम आधी रात तक सबूत जुटाने में लगी रही। इस दौरान टीम फैज को लेकर पूर्व में पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकी सईद और रईस की दुकान पर भी पहुँची। यहाँ पूछताछ के दौरान फैज की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई।

अमरोहा पहुँचकर सबसे पहले टीम ने मदरसा जामा मस्जिद में फैज़ की निशानदेही पर सबूत जुटाए, क्योंकि जाँच में फैज़ ने बताया था कि कुछ दिन पहले आतंकी संगठन हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के मुखिया के बुलावे पर वह अपने दो साथियों के साथ अमरोहा आया था और इस दौरान वो जामा मस्जिद में ठहरा था।

जाँच के दौरान टीम ने प्रबंधन समिति से बात करने के साथ वहाँ के रिकॉर्ड को भी चेक किया। इसके बाद उसे मुफ़्ती सुहैल के घर ले जाया गया और बाद में टीम ने मुहल्ला दरबार स्थित उसके ससुराल पर भी छापा मारा। टीम ने इन सब जगह साक्ष्य जुटाए। देर रात होने के कारण टीम नगर कोतवाली में ही ठहरी।

बता दें कि 20 अप्रैल को बांसखेड़ी गाँव के निवासी मौलाना गुफरान की गिरफ्तारी के बाद 9 दिन के भीतर NIA ने अमरोहा में दूसरी बार छापेमारी की है। गुफरान को पाँच दिन की रिमांड पर लिया गया। शुक्रवार (मई 4, 2019) शाम उसकी रिमांड खत्म हो गई परंतु मोहम्मद फैज अभी भी एनआइए की गिरफ्त में है।

इससे पहले पिछले साल 26 दिसंबर को NIA ने अमरोहा में छापा मारकर आतंकी संगठन हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के कथित सरगना मुफ्ती सुहैल के साथ दो सहे भाईयों सईद व रईस तथा मुहल्ला पचदरा के निवासी और आटो चालक इरशाद को भी गिरफ्तार किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -