Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाधराया ISIS इंडिया का मुखिया हारिस फारूकी, इस्लाम अपना कर 'अनुराग सिंह' से रेहान...

धराया ISIS इंडिया का मुखिया हारिस फारूकी, इस्लाम अपना कर ‘अनुराग सिंह’ से रेहान बना साथी भी शिकंजे में: बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस कर असम में घुसे थे दोनों

ये दोनों बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से घुसे थे। दोनों की पहचान की भी पुष्टि कर ली गई है। हारिस अजमल फारूकी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता का रहने वाला है।

भारत में खूँखार आतंकी संगठन ISIS का चीफ हारिस अजमल फारूकी असम के धुबरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ उसका साथी रेहान भी धराया है। बुधवार (20 मार्च, 2024) को ये गिरफ़्तारी हुई। असम पुलिस ने ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर धर्मशाला क्षेत्र से उन्हें पकड़ने में कामयाबी मिली। ये दोनों बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से घुसे थे। दोनों की पहचान की भी पुष्टि कर ली गई है। हारिस अजमल फारूकी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता का रहने वाला है।

वो ISIS इंडिया का मुखिया है। ये दोनों किसी बड़ी गतिविधि को अंजाम देने के लिए असम में घुसे थे। STF ने इन्हें धर दबोचा। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) पार्थसारथी महंता के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने दबिश दी थी। पुख्ता सूचना के बाद भारत-बांग्लादेश की सीमा से लगे इलाकों में छापेमारी की गई। इन दोनों ने जैसे ही बॉर्डर क्रॉस किया, इन्हें सुबह-सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों देश भर में ISIS के लिए आतंकी गतिविधियों में लिप्त थे।

आतंकी संगठन के लिए भर्तियाँ करना, आतंकवाद के लिए फंड्स जुटाना और कई जगह IED बन लगा कर आतंक फैलाना इनका प्रमुख पेशा था। NIA, दिल्ली ATS और लखनऊ समेत कई जगह इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। इन दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए असम STF इन्हें NIA (राष्ट्रीय जाँच एजेंसी) को सौंप देगी। इन्हें गुवाहाटी स्थित STF के दफ्तर में ले जाया गया है। रेहान का नाम पहले अनुराग सिंह था, जो हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है।

अनुराग सिंह ही इस्लाम कबूल करने के बाद रेहान बन गया। उसकी बीवी बांग्लादेशी नागरिक है। STF ने बताया है कि ये दोनों ही पूरी तरह कट्टर हैं और आतंकी कार्यों में पूरी तरह लिप्त थे। दोनों की गिरफ़्तारी तड़के सुबह सवा 4 बजे हुई है। 1 दिन पहले शाम से ही असम पुलिस ने इलाके में डेरा डाल रखा था। दोनों ही आतंकी संगठन के प्रशिक्षित और सक्रिय सदस्य थे। ISIS के कई मॉड्यूल इससे पहले भी भारत में पकड़े जा चुके हैं, लेकिन ये बड़ी सफलता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -