Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षा2024 से पहले राम मंदिर पर हमला आतंकी संगठनों का मेन टारगेट, नेपाल से...

2024 से पहले राम मंदिर पर हमला आतंकी संगठनों का मेन टारगेट, नेपाल से घुसने की आशंका: रिपोर्ट में दावा- हो सकता है आत्मघाती हमला

रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने रामजन्मभूमि को अपने सबसे बड़े टारगेट के तौर पर रखा हुआ है। इस हमले के जरिए वे भारत में सांप्रदायिक हिंसा फैलाना चाहते हैं। साजिश को अंजाम देने के लिए नेपाल के रास्ते गोला-बारूद और आतंकी भेजे जा सकते हैं।

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की आतंकी संगठन योजना बना रहे हैं। 2024 से पहले राम मंदिर को निशाना बनाना उनका मेन टारगेट है। ​बताया जा रहा है कि इस साजिश पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद मिल कर काम कर रहे हैं। आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में घुस सकते हैं। आत्मघाती हमला होने की आशंका भी जताई गई है।

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने रामजन्मभूमि को अपने सबसे बड़े टारगेट के तौर पर रखा हुआ है। इस हमले के जरिए वे भारत में सांप्रदायिक हिंसा फैलाना चाहते हैं। अस्थिरता पैदा कर दुनिया भर में भारत की छवि को खराब करने की प्लानिंग की जा रही है। बताया गया है कि पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI खुद इस प्लानिंग की मॉनीटरिंग कर रहा है। साजिश को अंजाम देने के लिए नेपाल के रास्ते गोला-बारूद और आतंकी भेजे जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से भारत में कोई बड़ी आतंकी घटना को अंजाम नहीं दे पाने के कारण पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी पर भारी दबाव है। भारतीय सुरक्षा बलों ने न सिर्फ सीमा पार आतंकवाद बल्कि ड्रग्स और नकली नोट की तस्करी पर भी काफी लगाम लगाई है। ऐसे में उसके सामने अस्तित्व का संकट है। खुद को बचाए रखने के लिए ISI भारत की किसी प्रतिष्ठित जगह को निशाना बनाना चाहती है। यही कारण है कि राम मंदिर पर हमला उसके टारगेट में सबसे ऊपर है।

गौरतलब है कि पहले भी अयोध्या में आतंकी हमले हो चुके हैं। 5 जुलाई 2005 को भक्त बनकर आए आतंकियों ने हमला किया था। इस दौरान आतंकियों ने डेढ़ घंटे तक सुरक्षा बलों पर गोलियाँ चलाई। अंत में एक लम्बी मुठभेड़ के बाद सभी 5 आतंकी मार गिराए गए थे। नवम्बर 2019 में अयोध्या में हमले के लिए 7 पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ का अलर्ट जारी हुआ था। इस दौरान भी आतंकियों ने नेपाल के रास्ते का प्रयोग किया था। अगस्त 2021 में जम्मू पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये आतंकी भी अयोध्या में हमले की साजिश रच रहे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -