Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापंजाब में घुसे दो पाकिस्तानी गिरफ्तार, इससे पहले नेपाल के रास्ते बिहार में घुसते...

पंजाब में घुसे दो पाकिस्तानी गिरफ्तार, इससे पहले नेपाल के रास्ते बिहार में घुसते पकड़ी गई थी युवती

दोनों पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पाकिस्तान के जिला नारोवाल के अंतर्गत आते गाँव भोला भाजवा के निवासी के रूप में हुई है। इनमें से एक नाम किशन मसीह है और उसकी आयु 26 साल है। वहीं, दूसरे शख्स की पहचान 18 साल के रबीज मसीह के तौर पर हुई है।

एक पाकिस्तानी महिला सहित तीन संदिग्धों को नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश करते हुए हाल ही में बिहार में पकड़ा गया था। अब पंजाब के गुरुदासपुर में दो पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय सीमा में घुमते हुए गिरफ्तार किया है।

घटना पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर के अंतर्गत आती BOP दबन की है। BSF के किसान गार्ड के जवान कंटीली तारों के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उनकी नजर दो लोगों पर पड़ी, जो भारतीय सीमा में घूम रहे थे। BSF के जवानों ने उन्हें आवाज दी तो उन्होंने छिपने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

BSF ने गिरफ्तार करने के बाद दोनों संदिग्धों की तलाशी ली। उनके पास से दो पाकिस्तानी मोबाइल, 500 रुपए पाकिस्तानी रुपया और दो पहचान पत्र जब्त किया गया है। इसके अलावा इनके पास से तंबाकू का एक पैकेट भी मिला है। ये दोनों भारतीय सीमा के 10 मीटर अंदर घुम रहे थे।

दोनों पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पाकिस्तान के जिला नारोवाल के अंतर्गत आते गाँव भोला भाजवा के निवासी के रूप में हुई है। इनमें से एक नाम किशन मसीह है और उसकी आयु 26 साल है। वहीं, दूसरे शख्स की पहचान 18 साल के रबीज मसीह के तौर पर हुई है।

बिहार में पकड़ाई थी पाकिस्तानी युवती

नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे तीन संदिग्धों को सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने पकड़ा है। इनमें से एक पाकिस्तानी युवती है। बिहार के सीतामढ़ी जिले के भिट्ठामोड़ में एसएसबी चेकपोस्ट के पास इन्हें पकड़ा गया।

24 साल की पाकिस्तानी युवती के साथ जो दो लोग पकड़े गए हैं, उनमें एक नेपाल का नागरिक है। दूसरा युवक भारतीय मुस्लिम बताया जा रहा। गिरफ्तार युवती के पास से कॉलेज आईकार्ड, आधार कार्ड, ATM कार्ड, नेपाली और पाकिस्तानी मोबाइल सिम सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन दस्तावेजों के मुताबिक युवती का नाम खादीजा नूर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, युवती पाकिस्तान के फैसलाबाद की रहने वाली है। पाकिस्तानी युवती और संदिग्धों के पकड़े जाने पर सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गई हैं। घुसपैठ का यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। युवती के पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट और नेपाल स्थित इस्लामाबाद दूतावास से जारी टूरिजस्ट वीजा मिला है।

बताया जा रहा है कि उसके वीजा पर वापसी की तारीख 4 सितंबर 2022 है। एसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं वह स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर भारत में किसी साजिश को अंजाम देने या फिर किसी जगह की रेकी करने तो नहीं आ रही थी। रिपोर्ट के अनुसार युवती दुबई के रास्ते नेपाल आई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ढहा एफिल टॉवर, गड्ढे में समाया गीजा पिरामिड और कीव में रूसी टैंक… Google Earth पर AI से बनती रहीं ‘असली जैसी’ इमेज, 24...

Google ने Google Earth का AI फीचर हटाया। विशेषज्ञों ने फर्जी सैटेलाइट तस्वीरों से गलत सूचना फैलने का बड़ा खतरा बताया।

स्पेन-मोरक्को सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ, भू-राजनीतिक दबाव में घिरे स्पेन के PM पेड्रो सांचेज: US के सामने न झुकने की चुका रहे...

मोरक्को प्रवासन का इस्तेमाल स्पेन पर दबाव बनाने और इन शहरों के भविष्य पर बातचीत करने के लिए एक 'कूटनीतिक हथियार' के रूप में कर रहा है।
- विज्ञापन -