Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाPDP विधायक का B.Tech भतीजा बना आतंकी, शामिल हुआ हिजबुल मुजाहिद्दिन में

PDP विधायक का B.Tech भतीजा बना आतंकी, शामिल हुआ हिजबुल मुजाहिद्दिन में

वो कुछ दिन से लापता था। हाल में उसकी तस्वीरें एके-47 राइफल लिए सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जिसके बाद दक्षिण कश्मीर के एक अधिकारी द्वारा पुष्टि की गई कि तस्वीर में कामरान ही है।

2020 तक कश्मीर को अलग करने की धमकी देने वाली पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की पार्टी के विधायक ज़फर इकबाल मन्हास का भतीजा कामरान जहूर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दिन में शामिल हो चुका है। इस बात की पुष्टि कल (अप्रैल 3, 2019) हुई।

खबरों की मानें तो शोपियाँ जिले के करेवा के शादाब इलाके का निवासी कामरान कुछ दिन पहले ही लापता हो हुआ था। लेकिन बुधवार (अप्रैल 3, 2019) को उसकी तस्वीरें एके 47 राइफल लिए सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जिसके बाद दक्षिण कश्मीर के एक अधिकारी द्वारा पुष्टि की गई कि तस्वीर में कामरान ही है।

इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में अपने भतीजे के आतंकी संगठन से जुड़ने पर ज़फर ने कहा कि उन्हें इस बात का विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने ऐसा सपने में भी कभी नहीं सोचा था।

कामरान बीटेक का छात्र था। मन्हास ने बताया कि कामरान ने 20 दिन पहले पड़ोसी मुल्गा शहर के लिए निकला था। उन्होंने बताया कि वहाँ (कुलगाम में) वह अपनी पढ़ाई कर रहा था। लेकिन अब उन्हें पता चला है कि वह आतंकी संगठन में शामिल हो गया है।

बताया जा रहा है कि पिछले 20 सालों में कामरान अपने गाँव से पहला एक शख्स है जो आतंकी संगठन में जाकर शामिल हुआ हो।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -