Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'मैं महक केसवानी अब बन गई हूँ महक फातिमा, अपनी मर्जी से अपनाया इस्लाम'...

‘मैं महक केसवानी अब बन गई हूँ महक फातिमा, अपनी मर्जी से अपनाया इस्लाम’ – पाकिस्तान से आया Video

डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी कराची से हिंदू लड़की के अपहरण का ये तीसरा मामला है। इसके अलावा पाकिस्तान में पिछले 7 महीने के अंदर 81 हिंदू लड़कियों के रेप और गायब होने की सूची भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रही है।

भारत में नागरिकता संशोधन कानून पर चल रही बहस के बीच पाकिस्तान से खबर आई है कि वहाँ एक बार फिर एक गैर-मुस्लिम लड़की का अपहरण कर उसका धर्म परिवर्तन करवा लिया गया है। लड़की का नाम महस केसवानी है।

बताया जा रहा है कि वो पिछले शुक्रवार यानी 13 दिसंबर से अपने कराची स्थित घर से गायब हुई थी। जिसके बाद सिर्फ़ उसका एक वीडियो आया है। इस वीडियो में महक हिजाब पहनकर बैठी है और अपना नाम महक केसवानी की जगह महक फातिमा बता रही है।

वीडियो में महक को कहते सुना जा सकता है कि वो उसने अपने मर्जी से इस्लाम कुबूल कर लिया है। इसलिए उसका उसके परिवार वालों से निवेदन है कि उसे उसकी मर्जी से जिंदगी जीने दी जाए। जानकारी के अनुसार लड़की का धर्म परिवर्तन मियाँ मिट्ठू से करवाया गया है और उसका अपहरण करने वाले का नाम अहिशर मेमन है।

हालाँकि, बता दें कि 5 दिन पहले गायब हुई लड़की के पिता अमर लाल का कहना है कि शुक्रवार के बाद से उनकी बेटी की उन्हें कोई खबर नहीं है। उनके पास फिरौती की माँग के लिए कोई फोन नहीं आया है और न ही किसी ने उन्हें उसकी शादी या फिर उसके धर्म परिवर्तन के बारे में सूचित किया है।

उल्लेखनीय है कि डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी कराची से हिंदू लड़की के अपहरण का ये तीसरा मामला है। इसके अलावा पाकिस्तान में पिछले 7 महीने के अंदर 81 हिंदू लड़कियों के रेप और गायब होने की सूची भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रही है।

लोग इस घटना को नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों के सामने उदाहरण की तरह पेश कर रहे हैं और बता रहे हैं कि ऐसी घटनाओं के कारण ही देश में CAA की आवश्कता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या है ‘सेफ हार्बर’ कानून, जिसके तहत फेसबुक-गूगल को मिल रखी है छूट? समझिए भारत और दुनिया भर में क्यों शुरू हुई इसे हटाने...

पीएम मोदी के फेसबुक से वीडियो कुछ देर के लिए हटाने के मामले में समिति ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की सेफ हार्बर सुरक्षा रद्द करने की चेतावनी दी है।

₹415 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अल-फलाह के जवाद सिद्दीकी को झटका, दोनों अर्जियाँ खारिज: पढ़ें- क्या थीं ‘अनरिलाइड दस्तावेज’ समेत अन्य माँगें...

अल-फलाह समूह के ₹415 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जवाद सिद्दीकी को 2 अर्जियों को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जानें- क्या थीं ये अर्जियाँ?
- विज्ञापन -