Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाभारतीय सेना ने LOC पर तैनात किया 'बोफोर्स', मार गिराए पाकिस्तान के 5-6 सैनिक

भारतीय सेना ने LOC पर तैनात किया ‘बोफोर्स’, मार गिराए पाकिस्तान के 5-6 सैनिक

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर आम लोगों और भारतीय सेना को निशाना बनाना पाकिस्तानियों को इस बार भारी पड़ गया है। भारतीय सेना ने...

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर आम लोगों और भारतीय सेना को निशाना बनाना पाकिस्तानियों को इस बार भारी पड़ गया है। भारतीय सेना ने पाक की इन हरकतों पर पिछले 10 दिनों में करारा जवाब दिया। इसके चलते पाकिस्तानी सेना को अपने 5-6 सैनिकों की जान गवानी पड़ी।

पाकिस्तान आर्मी के ये सैनिक रजौरी सेक्टर में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में मारे गए। एएनआई की खबर के मुताबिक पाकिस्तान को उसकी हरकतों का मुँह तोड़ जवाब देने के लिए वहाँ की चौकियों पर भारी गोले-बारूद से हमला हुआ, जिसमें पाकिस्तान को काफ़ी नुकसान उठाना पड़ा।

इस जवाबी कार्रवाई के बाद जब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाक सेना की बातचीत को रिकॉर्ड किया तो मालूम चला कि पाक सेना के 5-6 जवान इस गोली-बारी में मारे गए।

बता दें कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही भारी फायरिंग के बाद भारतीय सेना ने बोफोर्स 155 मिलीमीटर गन को वहाँ तैनात किया था। इसी की मदद से उन्होंने पाकिस्तानी बंकरो के चिथड़े उड़ा दिए।

खास बात यह है कि इससे पहले भी पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 1999 के करगिल युद्ध में बोफोर्स गन का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण भारतीय सेना ऊँची चोटियों पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -