Homeसोशल ट्रेंडचाट बेचता है बागपत का 'आइंस्टाइन अंकल', बताया क्यों हुई थी मारपीट: UP पुलिस...

चाट बेचता है बागपत का ‘आइंस्टाइन अंकल’, बताया क्यों हुई थी मारपीट: UP पुलिस ने ‘अपने तरीके से’ शांत कराया मामला

इन चाट स्टॉल वालों ने एक दूसरों को पाइप और डंडों से जमकर पीटा था। इस घटना का एक वीडियो कल से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ था। अब उस वीडियो में नज़र आने वाले एक व्यक्ति ने मारपीट के पीछे की वजह बताई है।

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार (22 फरवरी 2021) को मारपीट की एक घटना हुई थी। दो चाट की दुकान चलाने वाले गुटों के बीच जम कर लाठी डंडे चले थे। इन चाट स्टॉल वालों ने एक दूसरों को पाइप और डंडों से जमकर पीटा था। इस घटना का एक वीडियो कल से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ था। अब उस वीडियो में नज़र आने वाले एक व्यक्ति ने मारपीट के पीछे की वजह बताई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए व्यक्ति ने अपना नाम हरिंदर बताया। वह चाट की दुकान लगाता है और जिनसे उसकी लड़ाई हुई उन्होंने दो महीने पहले वहीं पर चाट की दुकान शुरू की थी। हरिंदर के मुताबिक़, चाट की नई दुकान खोलने वालों ने उसके ग्राहकों को ‘छीनने का’ प्रयास किया और उनसे ये भी कहा कि हरिंदर एक रात पुराने बासी चाट खिलाता है। इसकी वजह से हरिंदर के ग्राहक चाट खाने से मना कर देते थे और नाराज़ होकर चले जाते थे। 

सोमवार को हरिंदर और अन्य चाट वालों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में तमाम लोग एक दूसरे को लाठी डंडों से पीट रहे थे और बाज़ार में मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए थे। इस घटना के वीडियो पर लोगों ने खूब मीम्स बनाए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसमें शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया। हरिंदर के लुक्स की वजह से उन्हें लोग ‘आइंस्टाइन अंकल’ भी कह रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -