Homeसोशल ट्रेंडगिरा रहे थे सरकार लेकिन खुद ही गिर पड़े कॉन्ग्रेसी उम्मीदवार उस्मानी, सोशल मीडिया...

गिरा रहे थे सरकार लेकिन खुद ही गिर पड़े कॉन्ग्रेसी उम्मीदवार उस्मानी, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लिए मजे: वीडियो वायरल

वीडियो में कॉन्ग्रेस नेता एक भीड़ को संबोधित कर रहे हैं। विडंबना यह है कि मंच टूटने से पहले कॉन्ग्रेस उम्मीदवार उस्मानी अपने भाषण में कहते दिख रहे हैं, "जनता को सरकार चुनने का मौका मिलता है और लोकतंत्र में लोग जानते हैं किसको कब उठाना है और कब गिरा देना है।"

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सभी प्रमुख राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कॉन्ग्रेस उम्मीदवार अहमद उस्मानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहाँ जनसंपर्क के दौरान कॉन्ग्रेस नेता का मंच टूट गया और वह गिरते हुए नजर आए। सोशल मीडिया यूजर अहमद उस्मानी के परफेक्ट गिरने की टाइमिंग को लेकर जमकर मजे ले रहे हैं।

बता दें जिन्ना की तस्वीर के मामले में चर्चा में कॉन्ग्रेस नेता मशकूर अहमद उस्मानी का नाम सामने आया था। वर्त्तमान में वह बिहार दरभंगा के जाले विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। गिरते समय वह जिले की एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे।

बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने वीडियो का एक छोटा सा हिस्सा साझा किया है। वीडियो में कॉन्ग्रेस नेता एक भीड़ को संबोधित कर रहे हैं। विडंबना यह है कि मंच टूटने से पहले कॉन्ग्रेस उम्मीदवार उस्मानी अपने भाषण में कहते दिख रहे हैं, “जनता को सरकार चुनने का मौका मिलता है और लोकतंत्र में लोग जानते हैं किसको कब उठाना है और कब गिरा देना है।”

जैसे ही मशकूर गिरा देना कहते हैं वैसे ही वो मंच समेत खुद ही गिर जाते हैं। ये वीडियो जाले विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान का बताया जा रहा है। लोग यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल कर रहे हैं।

ट्विटर पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग भाषण और गिरने की परफेक्ट टाइमिंग को लेकर कॉन्ग्रेस नेता की खूब खिल्ली उड़ा रहे है। नेटीज़न्स उस्मानी की वीडियो को लेकर तरह-तरह के मिम्स शेयर कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूज़र का कहना है कि इसके पीछे मोदी का हाथ है। दरअसल, यह ताना उसने कॉन्ग्रेस की हरकतों को देखते हुए मारा क्योंकि कॉन्ग्रेस हर चीज के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराती है।

वहीं कुछ लोगों ने तरह-तरह के मिम्स शेयर किए।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को संपन्न हुआ था। दूसरे और तीसरे चरण के मतदान 3 और 7 नवंबर को होगा। वहीं चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -