Homeसोशल ट्रेंडमनुस्मृति जलाकर पकाया मांस, उसी से सिगरेट भी लहराई: टीचर ट्रेनिंग वाली महिला दलित...

मनुस्मृति जलाकर पकाया मांस, उसी से सिगरेट भी लहराई: टीचर ट्रेनिंग वाली महिला दलित एक्टिविस्ट ने अम्बेडकर पर की बात

मनुस्मृति जला कर मांस पकाने वाली प्रिया दास ने कहा कि मनुस्मृति स्त्री और पुरुष में भेद करती है, जिसमें पुरुष को भगवान और स्त्री को भोग्या बताया गया है। बिहार पुलिस इस मामले में सटीक सूचना मिलने पर कार्रवाई की बात की है।

सोशल मीडिया पर एक लड़की द्वारा मनुस्मृति जलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की मनुस्मृति जलाते हुए मांस पकाते दिखाई दे रही है। इसी वीडियो में लड़की जल रही मनुस्मृति से सिगरेट सुलगा कर कश लगाती भी दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि लड़की का नाम प्रिया दास है जो बिहार की रहने वाली है। बिहार पुलिस इस मामले में सटीक सूचना मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।

अपना वीडियो वायरल होने के बाद प्रिया दास खुद कैमरे पर आई। उसने कहा कि ये तो सिर्फ एक्शन है क्योंकि इसकी नींव बहुत पहले बाबा साहब अम्बेडकर रख चुके हैं। प्रिया दास के मुताबिक उसने मनुस्मृति जला कर ढोंग और पाखंडवाद पर वार किया है। मनुमृति पर एक दूसरे पर लोगों को बाँटने और ऊँच-नीच का भेद करने का आरोप लगाते हुए प्रिया दास ने कहा, “ये तो सिर्फ शुरुआत है। इसे अस्तित्वविहीन करना है।”

प्रिया दास ने आगे कहा, “समय लगेगा। लोग जाग रहे हैं। आज नहीं तो कल अस्तित्वविहीन होगा ही। लोगों को मूल शिक्षा समझना हमारा प्रयास है।” प्रिया दास ने कहा कि मनुस्मृति स्त्री और पुरुष में भी भेद करती है, जिसमें पुरुष को भगवान और स्त्री को भोग्या बताया गया है। बिहार पुलिस ने वीडियो के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। हालाँकि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

युधिष्ठिर को बताया महाभारत का जिम्मेदार

मनुस्मृति जलाने के बाद प्रिया दास ने ‘द एक्टिविस्ट’ नाम के एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया। प्रिया दास ने इस चैनल के मोहम्मद कैफ से कहा, “महाभारत की जिम्मेदार द्रौपदी नहीं बल्कि धर्म का चोला ओढ़े युधिष्ठिर है।” इस दौरान प्रिया ने सभी कुरीतियों का जिम्मेदार मनुस्मृति को बताया। वीडियो में खुद के सिगरेट पीने की वजह भी प्रिया दास ने मनुस्मृति में औरतों के लिए बनाए कानून का विरोध करना बताया।

प्रिया दास ने खुद को टीचर की ट्रेनिंग लेते हुए राजनीति में सक्रिय एक दलित एक्टिविस्ट बताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -