Homeसोशल ट्रेंडमैनफोर्स कंडोम ने बताया 'कमरा' और 'कामरा' के लिए कौन से 'प्रिवेंशन' अपनाएँ

मैनफोर्स कंडोम ने बताया ‘कमरा’ और ‘कामरा’ के लिए कौन से ‘प्रिवेंशन’ अपनाएँ

मैनफोर्स ने इसी घटना को भुनाते हुए अपने प्रमोशनल पोस्टर बनाते हुए लिखा है कि कमरे में सुरक्षा के लिए 'मैनफोर्स' अपनाएँ और 'कामरा' से सुरक्षा के लिए अर्णब वाला तरीका यानी, कानों में एयरफ़ोन और आँखों में सन ग्लासेज़ लगाकर रखें।

सोशल मीडिया पर हर घटना के लिए क्रिएटिविटी के अलग तरीके देखने को मिलते हैं। एक ओर जहाँ आम आदमी घटना का लुत्फ़ लेते हैं वहीं, ब्रांड्स इन मुद्दों को अपने प्रोमोशन के लिए भुनाना नहीं भूलते।

कल ही कथित कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा जर्नलिस्ट अर्णब गोस्वामी के साथ इंडिगो फ्लाइट में बदतमीजी करने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर अनेक प्रतिक्रियाएँ देखने को मिली हैं। इन्हीं में से एक है गर्भनिरोधक कंडोम निर्माता कम्पनी मैनफोर्स। मैनफोर्स ने ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर करते हुए दिखाया है कि ‘कमरा’ और ‘कामरा’ के लिए किस तरह से सुरक्षा अपनाई जानी चाहिए। ज्ञात हो कि कंडोम का प्रयोग यौन रोगों से बचाव के लिए भी आवश्यक होता है।

दरअसल, फ्लाइट के दौरान जब कुणाल कामरा अर्णब गोस्वामी को परेशान कर रहे थे, तो बदले में अर्नब गोस्वामी ने कुछ ना कहते हुए अपने सन ग्लासेज़ और कानों में एयरफ़ोन लगाकर रखे और कुणाल कामरा को मुँह नहीं लगाया। मैनफोर्स ने इसी घटना को भुनाते हुए अपने प्रमोशनल पोस्टर बनाते हुए लिखा है कि कमरे में सुरक्षा के लिए ‘मैनफोर्स’ अपनाएँ और ‘कामरा’ से सुरक्षा के लिए अर्णब वाला तरीका यानी, कानों में एयरफ़ोन और आँखों में सन ग्लासेज़ लगाकर रखें।

सोशल मीडिया पर कुणाल कामरा द्वारा की गई हरकत का खूब मजाक बन रहा है –

इसी विषय पर ऑपइंडिया पर पढ़िए तीखी मिर्ची –

कामरा शुरू करेगा निजी विमान सेवा अर्णब-Go, सस्ते चुटकुलों पर हँसने वालों के लिए टिकट मुफ्त

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -