Homeसोशल ट्रेंड'हिन्दू-मुस्लिम घृणा मत फैलाओ': रामनवमी की शुभकामना देने पर अनुज रावत और ऋषभ पंत...

‘हिन्दू-मुस्लिम घृणा मत फैलाओ’: रामनवमी की शुभकामना देने पर अनुज रावत और ऋषभ पंत बने निशाना, नाराज़ हुए कट्टरपंथी मुस्लिम

मोइन शेख नाम के शख्स ने लिखा, "भाई क्रिकेट पर ध्यान दे। हिंदू मुस्लिम हेट मत फैला।" ये लिखने के बाद शेख ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

आज पूरे भारत में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी रामनवमी त्योहार की धूम है। हिंदू धर्म में आस्‍था रखने वाले ट्विटर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दे रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और क्रिकेटर अनुज रावत (Anuj Rawat) रविवार (10 अप्रैल, 2022) को ट्विटर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ देने के बाद से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुझे अक्षय के रामनवमी पर शुभकामनाएँ देने से कोई भी ऐतराज नहीं है, लेकिन शाहरुख खान अगर अल्लाह हु अकबर पर ट्वीट कर देते तो। इन सबके अलावा क्रिकेटर ऋषभ पंत को भी कट्टरवादी मुस्लिमों ने रामनवमी की शुभकामना देने पर निशाना बनाया।

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी अनुज रावत को मोइन शेख नाम के शख्स ने लिखा, “भाई क्रिकेट पर ध्यान दे। हिंदू मुस्लिम हेट मत फैला।” ये लिखने के बाद शेख ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन उससे पहले ही वरुण कुमार राणा नाम के यूजर ने उसके ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले लिया था। वरुण कुमार ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “यह 75 वर्षों से नेहरूवादी धर्मनिरपेक्षता का परिणाम है।”

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में अक्षय पुरातत्वविद की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा मुख्य किरदार में नजर आएँगी। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -