Homeसोशल ट्रेंड'मदरसा छाप, मिर्जापुर का ललित': दिल्ली में ऑक्सीजन की बर्बादी पर तजिंदर बग्गा और...

‘मदरसा छाप, मिर्जापुर का ललित’: दिल्ली में ऑक्सीजन की बर्बादी पर तजिंदर बग्गा और अमानतुल्लाह के बीच छिड़ा वाक युद्ध

तजिंदर बग्गा ने कहा कि बाटला हाउस इनकाउंटर को फर्जी बताने वाला और मोहनचंद शर्मा के बलिदान का अपमान करने वाला आज फेक न्यूज की बात कर रहा है। बग्गा ने अमानतुल्लाह खान को ‘मदरसा छाप दंगाई विधायक’ भी कहा जिस पर अमानतुल्लाह खान ने कहा कि....

शुक्रवार को दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के सरकारी अस्पताल डीडीयू हॉस्पिटल का वीडियो जारी किया और आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अधिकारी ऑक्सीजन बर्बाद कर रहे हैं जिससे दिल्ली में ऑक्सीजन संकट पैदा हो। बग्गा के आरोप के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और तजिंदर पाल सिंह बग्गा के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई।   

अमानतुल्लाह खान ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए बग्गा पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि बग्गा को पढ़-लिख लेना चाहिए जिससे उन्हें कोई रोजगार मिल सके।

इस पर तजिंदर बग्गा ने कहा कि बाटला हाउस इनकाउंटर को फर्जी बताने वाला और मोहनचंद शर्मा के बलिदान का अपमान करने वाला आज फेक न्यूज की बात कर रहा है। बग्गा ने अमानतुल्लाह खान को ‘मदरसा छाप दंगाई विधायक’ भी कहा जिस पर अमानतुल्लाह खान ने कहा कि बग्गा ‘व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी’ से ज्ञान लेते हैं और खान ने बग्गा को यह भी कहा कि ‘छोटू’ बड़ा हो गया।  

तजिंदर बग्गा ने अमानतुल्लाह खान को ‘मिर्जापुर का ललित’ बुलाते हुए कहा कि अमानतुल्लाह खान और उसके ऑक्सीजन चोर आप विधायक इमरान हुसैन पर दिल्ली की जनता सर्जिकल स्ट्राइक करेगी।   

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण पर असफल रहने वाली दिल्ली की आप सरकार की खासी आलोचना हो रही है। दिल्ली की सरकार ने दिल्ली में ऑक्सीजन ऑडिट को भी नकार दिया। दिल्ली सरकार के द्वारा ऑक्सीजन के ऑडिट के लिए मना करने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन आँकड़े कहते हैं कि दिल्ली सरकार मुंबई से चार गुना अधिक ऑक्सीजन की माँग कर रही है जबकि मुंबई में कोरोना वायरस के सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या (54,162) दिल्ली (87,907) के आधे से थोड़ा ही अधिक है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।

क्या आंतरिक मतभेद को चुनावी हेरफेर का सबूत मानना सही है?

चुनाव आयोग की 14 आपत्तियों, SIR और वोटर डेटा विवाद के बीच जानिए, क्या आंतरिक मतभेद चुनावी हेरफेर का प्रमाण हैं?
- विज्ञापन -