विषय

कोरोना वायरस

‘खाने का इंतजाम न हो तो थाने में आओ, लेकिन बाहर मत घुमो’: बेसहारा लोगों को खर्चा दे रही है UP पुलिस

इस वीडियो में देखा जा रहा है कि सड़क पर घूम रहे एक गरीब, बेसहारा को पुलिसकर्मी अपनी जेब से 100 रुपए दे रहे हैं। बेसहारा आदमी पुलिसकर्मी के आगे हाथ फैलाते हुए देखा जा रहा है।

कोरोना से जंग: देश में कहीं भी हों यूपी के गरीब मजदूर लोग, खाने-पीने का खर्च उठाएगी योगी सरकार

सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में 12 राज्यों के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। उन राज्यों के नागरिक किसी भी परेशानी पर उन नोडल अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं और उन राज्यों में फँसे लोग संबंधित नोडल अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इन लोगों के साथ एक आईपीएस अधिकारी को तैनात किया है जो 24 घंटे इन लोगों से जुड़े रहेंगे।

दुबई से लौटकर था क़्वारन्टाइन, गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए भागा, कहा- घरवाले नहीं मान रहे थे

युवक हाल ही में दुबई से लौटा था, जिस कारण उसे संक्रमण के डर से क़्वारंटाइन किया गया था। उसका कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड के घरवाले उनके रिश्ते का विरोध कर रहे थे, जिस कारण उसे भागकर उसके घर जाना पड़ा। पुलिस ने अब इस युवक की गर्लफ्रेंड को भी आइसोलेट कर लिया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना पॉजिटिव, प्रिंस चार्ल्स पहले से ही हैं संक्रमित

यूके में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर कुल 11,600 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 578 है।

‘चायनीज कोरोना’ के खिलाफ लड़ाई में स्पेन और चेक रिपब्लिक को चीन ने बेंचे घटिया टेस्टिंग किट्स, मरने वालों की संख्या बढ़ी

चीन ने इन घटिया किट्स के आरोपों को स्वीकार करते हुए कहा है कि जो टेस्टिंग किट्स उसने स्पेन को बेंची हैं वो Bioeasy नामक कम्पनी ने बनाई हैं जिसे ऐसी किट्स बनाने का लाइसेंस नहीं मिला हुआ है

केरल: कोरोना पर जागरूकता फैलाने जा रहे स्वास्थ्यकर्मियों की मदद करने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को पीटा, 4 जख्मी

केरल के कासरगोड जिले के डेलमपेडी में एक उप-निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों पर उस वक्त हमला किया गया जब ये लोग स्वास्थ्य विभाग की एक टीम की कॉलोनी में प्रवेश करने में मदद कर रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा किए गए इस हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

पाक का खौफनाक चेहरा: कोरोना मरीजों को जबरन भेज रही PoK, गिलगिट-बाल्टिस्तान, स्थानीय कश्मीरियों ने किया विरोध

पाक सेना के टॉप अफसरों ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी कोरोना पॉजिटिव मरीज को आर्मी के घरों के करीब न रखा जाए। नतीजन बड़ी संख्या में गाड़ियों में बंद करके ये मरीज POK और गिलगिट-बाल्टिस्तान भेजे जा रहे हैं।

उत्तराखंड: लॉकडाउन में निकाली बारात, पुलिस ने रुकवाया निकाह, दुल्हा व काजी समेत 8 गिरफ्तार

जिस इलाके में शादी के लिए लोग जमा हुए थे वह कोरोना संक्रमण के लिहाज से काफी संवेदनशील है। यहॉं से दो दिन पहले आठ संदिग्ध केस मिले हैं। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।

लॉकडाउन के दौरान शिया वक्फ की मस्जिदों में पढ़ी नमाज तो होगी जेल: शिया वक्फ बोर्ड चीफ वसीम रिजवी

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अपने सभी मुतवल्लियों को निर्देश दिए है कि इस निर्देश की अवहेलना करने पर बोर्ड की ओर से संबंधित मुतवल्ली और मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज करा कर जेल भेजा जाएगा।

दुनिया लॉकडाउन में लेकिन लल्लनटॉप अपने कर्मपथ से डिगा नहीं है

दी लल्लनटॉप अपनी ऑडियंस का ख़ास ध्यान रखते हुए उनके मतलब का फैक्ट चेक करते हुए यह भी साबित करते हुए देखा गया है कि सरसों के तेल से कोरोना वायरस से बचाव नहीं हो पाता है। यह वो ऑडियंस है जो दैनिक सस्ते इन्टरनेट की पूरी डेढ़ जीबी या तो टिकटॉक, या फिर दी लल्लनटॉप के चरणों में ही समर्पित करती है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें