Homeदेश-समाजउत्तराखंड: लॉकडाउन में निकाली बारात, पुलिस ने रुकवाया निकाह, दुल्हा व काजी समेत 8...

उत्तराखंड: लॉकडाउन में निकाली बारात, पुलिस ने रुकवाया निकाह, दुल्हा व काजी समेत 8 गिरफ्तार

पुलिस ने दूल्हे सलीम, उसके पिता फहीम और निकाह करा रहे काजी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि धारा 188 का उल्लंघन करने पर सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालाँकि, बाद में उन्हें सख्त चेतावनी के साथ जमानत दे दी गई।

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। इस दौरान किसी भी प्रकार के सामाजिक व धार्मिक आयोजनों पर बिना अनुमति के रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद भी कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और लगातार इसका उल्लंघन कर रहे हैं।

ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सीमांत क्षेत्र खटीमा से। पुलिस को गुरुवार देर रात सूचना मिली कि इस्लाम नगर वार्ड नंबर तीन में अब्दुल रज्जाक के घर में भीड़ इकट्ठी है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर बिना अनुमति के हो रहे निकाह को रुकवा दिया। काजी व दूल्हे समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी कार को भी जब्त कर लिया है।

खटीमा पुलिस जब मौके पर पहुँची तो देखा कि अब्दुल रज्जाक के घर में उसकी बेटी नजाकत की बारात आई है। बारात किच्छा तहसील के सिरौलीकला गाँव आई थी। मौके पर पुलिस ने भीड़ देखी और लोगों को फटकार लगाई। पुलिस को देखकर मौके से कई लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने दूल्हे सलीम, उसके पिता फहीम और निकाह करा रहे काजी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि धारा 188 का उल्लंघन करने पर सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालाँकि, बाद में उन्हें सख्त चेतावनी के साथ जमानत दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि इस्लाम नगर क्षेत्र कोरोना संक्रमण के लिहाज से काफी संवेदनशील है। ये वही जगह है जहाँ दो दिन पहले आठ कोरोना संदिग्ध मिले थे। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। इसके बाद इस्लामनगर में किसी भी व्यक्ति को बाहर से जाने और वहाँ के लोगों के बाहर जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से घर में रहने को कहा है और सोशल डिस्टेंसिंग करने को कहा है। कोरोनावायरस के चलते कई लोगों ने अपनी शादी स्थगित कर दी है, लेकिन कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न्यूजलॉन्ड्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप? रेपिस्ट तरुण तेजपाल के बचाव के पुराने रिकॉर्ड के बीच पूर्व कर्मचारियों ने खोली पोल

न्यूजलॉन्ड्री के सह-संस्थापक पर ना केवल रेपिस्ट बचाव करने के आरोप है, बल्कि ऑफिस में महिलाओं संग यौन उत्पीड़न माहौल पैदा करने का भी आरोप है।

PARAM 8000 से परम रुद्र और अब परम प्रज्ञा: भारत ने कैसे बनाई अपनी सुपरकंप्यूटिंग ताकत, AI के दौर में क्यों अहम है यह...

PM मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में 'PARAM प्रज्ञा' का उद्घाटन किया। यह एक AI-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सुविधा है।
- विज्ञापन -