बेंगलुरु में एक सरकारी स्कूल के 54 साल के शिक्षक को छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर करीब 15 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
मुरुघा मठ से जुड़े यौन शोषण के मामले में कर्नाटक पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट के हवाले से बताया गया है कि नाबालिग बच्चियों को फल और चॉकलेट में ड्रग्स मिलाकर दिया जाता था।