सुशान्त के फ़िल्म एग्रीमेंट की साइन वाली कॉपी तो उन्हें दे दी गई थी। लेकिन एग्रीमेंट को रद्द कर और उससे बाहर निकलने वाली कॉपी उनके पास नहीं भिजवाई गई थी।
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री रूपा गांगुली ने भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जॉंच की मॉंग की है। सुशांत 14 जून को मुंबई के अपने आवास में मृत मिले थे।