विषय

जम्मू कश्मीर

मैं मुजाहिद्दीन का काम करता हूँ, लश्कर के साथ हूॅं: आतंकियों के कबूलनामे का वीडियो सेना ने जारी किया

जैश और लश्कर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पोल खुलने के कारण आईएसआई ने एक नए नाम से आतंकी संगठन तैयार किया है। इसका नाम अल-उमर-मुजाहिद्दीन (AUM) है। इसका अगुआ मुश्ताक अहमद जरगर उर्फ मुश्ताक लातराम है।

घाटी में पत्थरबाजों का शिकार बने असरार अहमद ने तोड़ा दम: 30 दिन में 5 नागरिक मारे गए

लेफ्टिनेंट जेनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि 6 अगस्त को पत्थरबाजों ने असरार खान को निशाना बनाया था। आज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद श्रीनगर के कुछ इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। एहतियात के तौर पर इलाके में फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कश्मीर पर फैलाए जा रहे मीडिया प्रोपेगेंडा को घायल कश्मीरी ने ही किया ध्वस्त, देखें Video

इस वीडियो में शफी खुद बताते नजर आ रहे हैं कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में उन्हें पत्थरबाजों ने मारा था न कि उन्हें कोई गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि खिड़की के छेद से किसी ने उन पर पत्थर फेंका और इस समय वह अस्पताल में भर्ती हैं।

अपने साँप और मगरमच्छ भेज दूँगी, भारत के लोग नरक में मरेंगे: पाक गायिका ने वीडियो में दी धमकी

रबी पीरज़ादा पहले भी अजीबोगरीब व्यवहार के कारण सुर्ख़ियों में रही हैं। इससे पहले जब पाक पीएम ने महिलाओं को मुर्गीपालन कर रुपए कमाने की सलाह दी थी, तब पीरज़ादा ने कई मुर्गियाँ ख़रीद कर अपने घर में रखा था और वीडियो भी पोस्ट किया था।

‘J&K में नरसंहार’ के सबूत नहीं, पाक के केस में कोई दम नहीं: पाकिस्तान का ICJ वकील

पाकिस्तान के आईसीजे वकील ने कहा कि बिना सबूतों के पाकिस्तान के केस में कोई दम नहीं होगा, अगर वह इंटरनेशनल कोर्ट में जाने का फ़ैसला लेता है।

सेना पर हमले के लिए PAK ने बनाया 7 लश्कर आतंकियों का दस्ता, घुसपैठ करते 2 पकड़े गए

खलील अहमद और नाजिम खोखर ने बताया कि रावलपिंडी सैन्य मुख्यालय में उनकी मुलाकात पाक सेना के कुछ बड़े अधिकारियों से कराई गई। इसके बाद कश्मीर में हमले के लिए 7 लश्कर आतंकियों का ग्रुप तैयार किया गया। इनमें 3 अफगानी मूल के आतंकी हैं।

Article 370: यूरोपियन पार्लियामेंट भी साथ, कहा- आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने में मिलेगी मदद

टॉमस चेकोवस्की ने कहा कि कश्मीर में स्थानीय चुनावों के दौरान आतंकी हमलों की घटनाएँ सबसे ज्यादा हुई। जो नेता चुनावों में हिस्सा ले रहे थे, उन्हें धमकियाँ मिल रही थी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर पाकिस्तानी आतंकी संगठन पीओके से ही संचालित हो रहे हैं।

कश्मीरी सुरक्षा बलों के आँख-कान, घाटी में बचे 150 से 200 आतंकी: राज्यपाल के सलाहकार

खान ने कहा कि कश्मीर के हालात अब पूरी तरह से सामान्य हो रहे हैं। 75 फीसदी लैंडलाइन फोन और कुछ इलाकों में मोबाइल सेवा बहाल हो चुकी है। आने वाले दिनों में पाबंदियों में और छूट दी जाएगी।

माले में कश्मीर राग अलाप बेइज्जत हुआ पाक, भारत ने पूर्वी पाकिस्तान का नरसंहार याद दिला लगाई लताड़

हरिवंश ने कहा, "दुनिया जानती है कि कैसे पाकिस्तान ने अपने ही देश के एक हिस्से में नरसंहार किया, जिसे अब स्वतंत्र बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है...मैं पूछना चाहता हूँ कि इस देश को इस देश को मानवाधिकार से जुडे़ मुद्दों को उठाने का क्या अधिकार है?"

घाटी में रक्तपात की पाकिस्तान की नई साजिश, AUM को हमलों के लिए तैयार कर रहा

आईएसआई अधिकारियों और मौलवियों ने बीते हफ्ते बलूचिस्तान और पाकिस्तानी पंजाब के इलाकों का दौरा किया है। इसका मकसद आतंकी मंसूबों को पूरा करने के लिए नए लड़कों की बहाली करना है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें