गाजा की संघर्ष विराम योजना की पीएम मोदी ने स्वागत किया है। 20 सूत्रीय इस योजना के सूत्रधार राष्ट्रपति ट्रंप हैं। इजरायली पीएम नेतन्याहू के साथ उन्होने इसकी घोषणा की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में नौसेना के दो महिला अधिकारियों का जिक्र किया। पाल नौका से लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना व लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ने संसार की जलयात्रा की।