देश लौटने के बाद नौक्षम ने महसूस किया कि उनके घर, परिवार, राज्य को उन जैसे लोगों की जरूरत हैं। उन्होंने एक महीने पहले भाजपा की सदस्यता ली थी। उनकी मानें तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से काफी प्रभावित हैं।
योगेश्वर दत्त को बरौदा, संदीप सिंह को पिहुआ और बबीता फोगाट को दादरी से टिकट मिला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को जिन नामों का ऐलान किया गया उनमें 38 मौजूदा विधायक हैं। 7 मौजूदा विधायकों का नाम सूची में नहीं है।
नमिता मुंदड़ा को एनसीपी ने बीड के कैज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, उन्होंने लोकसभा सांसद प्रीतम मुंडे और राज्य मंत्री पंकजा मुंडे की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएँगे और मतगणना 24 तारीख को होगी।
सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। निधन से पहले उनका आखिरी ट्वीट 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद का था। उन्होंने पिछले लोक सभा चुनाव से भी बाहर रहने की घोषणा की थी, जिसे उनका चुनावी राजनीति से संन्यास माना गया था।
घटना शुक्रवार की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार झड़प में कम से कम 2 पुलिसकर्मी और 10 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने आँसू गैस के कई राउंड फायर किए और लाठी चार्ज किया। भाजपा ने पुलिस पर लगाया टीएमसी के इशारों पर काम करने का आरोप।
"मुझे गर्व है कि मैं जब संसद पहुँचा तो वहाँ पर अटल बिहारी वाजपेयी जैसे बड़े नेता थे, सोमनाथ चटर्जी स्पीकर थे। मुझे गर्व है कि जब मैं संसद पहुँचा तो मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे। यह सभी बड़े नेता थे, वे पार्टी से अलग जा सकते थे।"
जम्मू क्षेत्र के आई जी मुकेश सिंह ने बताया, “पिछले एक साल में किश्तवाड़ में 4 आतंकी घटनाएँ हुईं। किश्तवाड़ पुलिस की लगातार कोशिश, सीआरपीएफ, सेना और NIA टीम की मदद से हमने ये चारो केस सुलझा लिए हैं।”
सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम ने कहा, "केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो लड़कियों से पूछ रहे हैं कि वे बदन पर चिपकने वाले कपड़े क्यों पहन रही हैं। बाबुल सुप्रियो ने एक लड़की से यहाँ तक कहा कि वो उसके रुम में आए फिर वो बताएँगे कि....."
पेट्रोल पर वैट 28 से बढ़ाकर 33% कर दिया गया है। इस हिसाब से अब पेट्रोल की क़ीमत में 2 रुपए 91 पैसे की वृद्धि होगी। डीजल पर 18 की जगह 23% वैट लगेगा। इस हिसाब से डीजल की क़ीमत में 2 रुपए 86 पैसे का इज़ाफ़ा होगा। वहीं, शराब पर वैट पाँच से बढ़ाकर 10% कर दिया गया है।
"छह महीने के भीतर अनुच्छेद-370 पर केंद्र सरकार के फैसले के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के लोग आगे आएँगे। पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) वापस लेना अगला लक्ष्य है। हालाँकि इसे सैन्य आक्रामकता के ज़रिए हासिल नहीं किया जाएगा।"