Homeराजनीतिपंचायत कार्यालय पर TMC की कब्जा करने की कोशिश, रोका तो पुलिस ने भाजपाइयों...

पंचायत कार्यालय पर TMC की कब्जा करने की कोशिश, रोका तो पुलिस ने भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

"लोकसभा चुनाव में मिली हार से बौखलाए टीएमसी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों को धमकी दे रहे हैं। भाजपा समर्थकों ने इसका विरोध किया तो वे हिंसा पर उतारू हो गए। बाद में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से हमारी पार्टी के समर्थकों पर हमला किया।"

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के रामपुर क्षेत्र में पंचायत कार्यालय पर सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने कब्जा करने की कोशिश की। उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया।

घटना शुक्रवार (सितंबर 27, 2019) की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार झड़प में कम से कम 2 पुलिसकर्मी और 10 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने आँसू गैस के कई राउंड फायर किए और लाठी चार्ज किया।

भाजपा के जिला महासचिव संजय चक्रवर्ती ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “लोकसभा चुनाव में मिली हार से बौखलाए टीएमसी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों को धमकी दे रहे हैं। भाजपा समर्थकों ने इसका विरोध किया तो वे हिंसा पर उतारू हो गए। बाद में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से हमारी पार्टी के समर्थकों पर हमला किया।”

टीएमसी जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जलील अहमद ने आरोपों को ख़ारिज करते हुए ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को स्थानीय टीएमसी नेताओं ने पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत ऑफिस में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। जब भाजपा समर्थकों ने इसका विरोध कर उन्हें ऐसा करने से रोका, तो झड़प शुरू हो गईं। मौके पर पहुँची पुलिस ने बल प्रयोग किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -