कोरोना के कारण नांदेड़ में लॉकडाउन है। गुरुद्वारे में ही 'होला मोहल्ला' की अनुमति दी गई थी। लेकिन, जुलूस निकालने पर अमादा भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया।
महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण भयावह तरीके से बढ़ रहा है। विकट हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दोबारा से लॉकडाउन की तैयारी करने को कहा है।
महाराष्ट्र राज्य को हिलाकर रख देने वाले सचिन वाजे मामले में ताजा घटनाक्रम में उनके करीबी एपीआई रियाज़ काज़ी को सीसीटीवी फुटेज में विक्रोली में नंबर प्लेट की दुकान में प्रवेश करते हुए पाया गया है।
एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन मौत मामले में घिरी महाराष्ट्र सरकार एक बार फिर मुश्किलों के दौर से गुजर रही है। मामले में पूर्व पुलिस कमिश्नर के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर वसूली का आरोप लगाने के बाद से महाविकास अघाड़ी सरकार में अंदरूनी खटपट भी तेज हो गई है।
एक तरफ जहाँ महाराष्ट्र कोविड-19 की दूसरी लहर, जबरन घोटाला और ट्रांसफर रैकेट से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ शिवसेना नेता संजय राउत आज रात अपने दिल्ली आवास पर डिनर पार्टी की मेजबानी के लिए तैयार हैं।