किसान नेता राकेश टिकैत ने जम्मू जाने के दौरान कहा था कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए आंदोलन को जारी रखा जाएगा। ये कोई शाहीन बाग नहीं है, जिसे कोरोना वायरस के नाम पर खत्म किया जा सकता है।
पिछले कुछ दिनों से किसान आंदोलन से जुड़े हुए कुछ कार्यकर्ताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग रहे हैं। इनमें योगेंद्र यादव के स्वराज इंडिया के सदस्य मनीष कुमार का नाम भी शामिल है।