पाकिस्तान की सिंध विधानसभा के अंदर प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता मंगलवार को आपस में बुरी तरह भिड़ गए। हालात इस कदर काबू से बाहर हुए कि नेता एक-दूसरे को गिरा-गिराकर पीटते दिखे।
“तुम्हारी (इमरान खान) सरकार खुद काँप रही है और अंदाज़ा नहीं है कि आगे क्या करना है। पाकिस्तान सरकार के लिए स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें इस बात का अंदाज़ा नहीं है कि छुपना कहाँ है।”
पाकिस्तान में चल रही अस्थिरताओं के बीच चीन ने उससे दूरियाँ बनानी शुरू कर दी है। कोरोना महामारी और चल रहे राजनीतिक संकट के बीच ड्रैगन ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है।