समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पाँचवीं लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने आजमगढ़ सीट से एक बार फिर से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है।
मणिपुर की आउटर लोकसभा सीट के तहत आने वाली चुराचांदपुर और चंदेल जिले में पहले चरण में मतदान कराया जाएगा। ये दोनों ही जिले हिंसा प्रभावित रहे हैं और यहाँ कुकी-मेईती समूहों के बीच हिंसा हुई थी।
भारत में लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावों की घोषणा की। इस बार 96.8 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मोदी सरकार द्वारा चालू किए गए जल जीवन मिशन के अंतर्गत देश के 75% घरों को सीधे नल से जल पहुँचाया जा रहा है। अब देश के 19.3 करोड़ ग्रामीण घरों में से 14.5 करोड़ घर स्वच्छ जल पा रहे हैं।