सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था कि जब उन्होंने वापस उस नंबर को मिलाया तो लालू प्रसाद यादव ने सीधे फोन उठाया था। जिसके बाद उन्होंने जवाब दिया था कि यह गंदा खेल सफल नहीं होगा।
लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने पर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने लिखित तौर पर माफी माँगी है। ट्विटर इंडिया के मुख्य गोपनीयता अधिकारी डेमियन करेन ने एक हलफनामे पर हस्ताक्षर कर माफीनामा भेजा।
गृहमंत्री के ट्विटर अकॉउंट पर उनके प्रोफाइल में लगी तस्वीर की जगह बहुत देर तक यही लिखा नजर आया कि कॉपीराइट होल्डर की रिपोर्ट के बाद तस्वीर को हटाया गया है।
ट्विटर को अगले 5 दिनों में समझाने का निर्देश दिया गया है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान करने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए?
अर्णब गोस्वामी को जमानत मिलते ही लिबरल्स में खलबली का माहौल है। कुणाल कमरा, ध्रुव राठी से लेकर शेहला रशीद तक अपनी मानसिक दशा छुपाने में नाकामयाब रहे हैं।