एनआईए ने एक मौलाना को पूछताछ के लिए पकड़ा। करीब 9 घंटों तक एनआईए ने पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि मौलाना विदेश जाने की तैयारी कर रहा था और वो बेंगलुरु धमाके के तुरंत बाद ही बरेली चला आया था।
धमाका करने वाले संदिग्ध की बस और कैफे के भीतर की CCTV वीडियो सामने आई हैं। पता चला है कि वह धमाके वाली जगह पर सार्वजनिक बस में आया था। उसके चेहरे की जानकारियाँ भी स्पष्ट हुई हैं, इसमें उसका बिना टोपी का चेहरा दिखा है। जाँच एजेंसी को उसकी टोपी भी एक मस्जिद के पास से मिली है।