Homeवीडियोबिहार चुनाव 2025Ground Report: सीमांचल में PM मोदी की रैली के लिए सड़कों पर उतरी भीड़,...

Ground Report: सीमांचल में PM मोदी की रैली के लिए सड़कों पर उतरी भीड़, GenZ से लेकर 90 साल के बुजुर्ग तक उमड़े

रैली में CM नीतीश कुमार और PM मोदी के साथ चिराग पासवान के समर्थक जोर-शोर से नजर आए। कई युवाओं ने चिराग को अगला सीएम बताते हुए नारे लगाए।

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट टीम सीमांचल पहुँची। कटिहार में पीएम मोदी की रैली में इतनी भारी भीड़ उमड़ी कि पंडाल फुल होने के बाद लोग सड़कों पर खड़े होकर भाषण सुनते रहे। जेन-जेड युवा से लेकर 90 साल के बुजुर्ग तक सब मौजूद रहे।

पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के बाद एक बुजुर्ग बोले, “मोदी जी 100 साल जियो, हम आपके साथ हैं।” रिपोर्टर अनुराग मिश्रा ने कैमरे पर कैद किया कि बाहर के लोग स्पीकर से जुड़े, तालियाँ बजाते रहे।

रैली में नीतीश कुमार और मोदी के साथ चिराग पासवान के समर्थक जोर-शोर से नजर आए। कई युवाओं ने चिराग को अगला सीएम बताते हुए नारे लगाए। एक समर्थक ने कहा, “चिराग भैया युवा हैं, बिहार को नई दिशा देंगे। एनडीए में चिराग का रोल बड़ा होगा।”

मुस्लिम बहुल इलाके में भी पीएम मोदी की तारीफ दिखी। यहाँ एमवाई समीकरण टूटता दिखा। दूसरे चरण की सीटों पर माहौल गरम है। कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में एनडीए लहर साफ दिखती है।

क्या हैं दूसरे चरण की सीटों के हाल, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट में

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

अनुराग
अनुराग
Ground Report, Explainer, Article & many more.

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -