Homeव्हाट दी फ*चीनी में फिनायल, बाथरूम में फिसलन... माँ मर जाए इसके लिए 13 साल की...

चीनी में फिनायल, बाथरूम में फिसलन… माँ मर जाए इसके लिए 13 साल की बेटी करती थी कई जतन, वजह जान चौंक जाएँगे

45 वर्षीया महिला को अक्सर किचन में रखी चीनी से अजीब सी बदबू आती थी। वे जब भी बाथरूम जाती थीं तो उन्हें वहाँ फिसलने वाला कोई पदार्थ बिखरा मिलता था। जब महिला को कुछ भी समझ में नहीं आया तो उन्होंने इसकी निगरानी करने का फैसला किया और पाया कि यह सब कुछ उनकी ही बेटी कर रही है।

गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पता चला है कि 13 साल की एक लड़की अपनी ही माँ को मार डालने की साजिश रच रही थी। इसके लिए कभी वह चीनी में फिनायल मिला देती तो कभी बाथरूम की फर्श पर फिसलन वाली चाजें बिखेर देती। वजह, माँ ने बेटी से मोबाइल छीन ली थी। फिलहाल बच्ची की काउंसलिंग करवाई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला पश्चिमी अहमदाबाद का है। 45 वर्षीया महिला को अक्सर किचन में रखी चीनी से अजीब सी बदबू आती थी। कई बार उन्होंने चीनी को फेंक दिया। इसके अलावा वे जब भी बाथरूम जाती थीं तो उन्हें वहाँ फिसलने वाला कोई पदार्थ बिखरा मिलता था। जब महिला को कुछ भी समझ में नहीं आया तो उन्होंने इसकी निगरानी करने का फैसला किया। आखिरकार इन सभी हैरान कर देने वाले कामों के पीछे महिला की 13 साल की बेटी निकली। वह चीनी में बाथरूम साफ करने वाला फिनायल मिलाती थी।

इसी के साथ महिला ने यह भी पाया कि उनकी नाबालिग बेटी यह भी चाहती थी कि वो बाथरूम में फिसल कर गिर जाएँ। अपनी ही बेटी के इस तरह के व्यवहार का सच जानने के लिए महिला ने अभ्यम 181 की महिला हेल्पलाइन काउंसलर की सलाह ली। बच्ची की काउंसलिंग के दौरान यह बात सामने आई कि लड़की फोन की एडिक्ट (लती) हो चुकी थी। दिन भर सोशल मीडिया हैंडलों को चलाना, रील देखना और दोस्तों से ऑनलाइन चैटिंग उसकी दिनचर्या बन चुकी थी। वह किसी से मिलना भी नहीं चाहती थी।

एक दिन उसकी माँ ने नाराज होकर उससे मोबाइल छीन लिया। लड़की ने अपना फोन वापस लेने की बहुत जिद की। इस दौरान वो झगड़ने भी लगी जिससे नाराज हो माँ ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही कभी भी मोबाइल न देने की चेतावनी भी दी। इस बात से लड़की काफी नाराज हो गई और उसके बाद अपनी माँ को मारने या उन्हें तकलीफ देने की फिराक में लगी रहती थी। लड़की ने काउंसलर को यह भी बताया कि वह चाहती थी कि उनकी माँ फिनायल मिली चीनी खा कर मर जाएँ या बाथरूम में फिसल कर चोटिल हो जाएँ।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -