Homeव्हाट दी फ*'हिम्मत कैसे हुई मुझे काटने की': जहरीले साँप ने बुजुर्ग को काटा तो गुस्से...

‘हिम्मत कैसे हुई मुझे काटने की’: जहरीले साँप ने बुजुर्ग को काटा तो गुस्से में उसने साँप को चबा डाला, दुस्साहस पड़ा भारी

मरे हुए साँप को बुजुर्ग अपने घर के पास एक पेड़ की टहनी पर टांग दिया और सोने चला गया। इस दौरान ​लोगों ने उसे इलाज कराने की सलाह दी, लेकिन उसने यह कहते हुए टाल दिया कि वो साँप का बच्चा था, उसे जहर नहीं चढ़ेगा।

बिहार के नालंदा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक बुजुर्ग को साँप ने डंस लिया तो गुस्‍साए बुजुर्ग ने उसे चबा डाला। हालाँकि, 1 दिन बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम रामा महतो है। वह नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर डीह गाँव का रहने वाला था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामा महतो नाम का शख्स शनिवार (7 अगस्त) को रात करीब आठ बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। उसी दौरान करैत साँप का एक बच्चा (संपोला) ने आया और उसे डंस लिया। बुजुर्ग को यह बात बहुत नागवार गुजरी और उसने संपोले को पकड़कर चबा डाला।

पुलिस ने बताया कि कि जिस समय साँप ने बुजुर्ग को काटा, उस दौरान वह शराब के नशे था। महतो ने अंजाम की परवाह किए बिना साँप को पकड़ लिया और कहा, “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे काटने की। तुम मुझे काटे हो, मैं भी तुम्हें काटूँगा।” यह कहते हुए बुजुर्ग साँप को चबाने लगा। इसके बाद महतो ने साँप को चबा-चबाकर तो मार डाला। चबाने के दौरान साँप ने बुजुर्ग को कई जगह और काट लिया।

बुजुर्ग यहीं नहीं रूका उसने अंत में मरे हुए साँप को अपने घर के पास एक पेड़ की टहनी पर टांग दिया और सोने चला गया। इस दौरान ​परिवार और आस-पास के लोगों ने उसे इलाज कराने की सलाह दी, लेकिन उसने टाल दिया। बुजुर्ग ने कहा कि वो साँप का बच्चा था, इसलिए उसे जहर नहीं चढ़ेगा। अगले दिन यानी रविवार सुबह को परिवार के लोगों ने महतो को अचेत देखा। उसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने सर्पदंश से मौत की एफआइआर दर्ज कर ली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -