Homeव्हाट दी फ*बैंक अकाउंट में ₹41, ठाठ लूटे लग्जरी: दिल्ली के होटल को महिला ने लगाया...

बैंक अकाउंट में ₹41, ठाठ लूटे लग्जरी: दिल्ली के होटल को महिला ने लगाया 6 लाख का चूना, ₹2 लाख के स्पा का भी लिया मजा

आरोपित महिला की पहचान झाँसी रानी सैमुअल के तौर पर हुई है। वह आंध्र प्रदेश की रहने वाली है। दिल्ली के लग्जरी होटल में वह ईशा दवे के नाम से ठहरी थी। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि उसके बैंक खाते में केवल 41 रुपए हैं।

दिल्ली के एक लग्जरी होटल से फर्जीवाड़े के आरोप में आंध्र प्रदेश की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने 15 दिन तक होटल के स्टाफ को बेवकूफ बनाया और सभी सुविधाओं का लाभ लेती रही। जब पुलिस ने उसकी जाँच की तो पता चला कि उसके खाते में मात्र 41 रुपए हैं।

जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश की रहने वाली महिला झाँसी रानी सैमुअल ने दिल्ली के एरोसिटी स्थित पुलमैन होटल में 13 दिसम्बर 2023 को एक कमरा लिया। उसने यह कमरा लेने के लिए एक फर्जी पहचान-पत्र दिखाया, जिस पर ईशा दवे नाम लिखा हुआ था। वह इस कमरे में 15 दिन तक रुकी रही।

इस दौरान वह होटल में मौजूद स्पा जैसी लग्जरी सुविधाओं का भी लाभ उठाती रही। उसने यहाँ ₹2.11 लाख की स्पा सुविधाओं का लाभ लिया। इस होटल में उसका कुल बिल लगभग ₹6 लाख पहुँच गया। इस दौरान जब भी उससे पैसे माँगे गए तो उसने ICICI बैंक के एप में भुगतान दिखा दिया।

होटल स्टाफ ने जब बाद में जाँच की तो पता चला कि उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया है। इसके बाद उन्होंने इस महिला से पूरी जानकारी ली और शक होने पर पुलिस बुलाई। इसके बाद पता चला कि महिला जिस एप से भुगतान दिखा रही थी, वह फर्जी था।

जब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया तो सामने आया कि उसके खाते में मात्र ₹41 थे। उसने पुलिस को बताया कि वह एक डॉक्टर है और उसका अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाला पति भी डॉक्टर है। पुलिस उसकी असली पहचान का पता लगा रही है।

महिला 13 जनवरी 2024 से पुलिस की गिरफ्त में है। बताया जा रहा है कि जाँच में वह दिल्ली पुलिस के साथ कोई सहयोग नहीं कर रही है। उससे पुलिस ने उसकी बैंक की जानकारी दिखाने को भी कहा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसके बारे में पता लगाने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस से मदद माँगी है। उनसे आरोपित महिला के परिवार या उसके पति के बारे में जानकारी माँगी है।

गौरतलब है कि आरोपित महिला जिस होटल में रुकी थी, वह दिल्ली एयरपोर्ट के पास स्थित एक लग्जरी होटल है। यहाँ पर सामान्य तौर पर एक दिन का किराया लगभग ₹20,000 रहता है। इस होटल में स्पा और जिम जैसी महँगी सुविधाएँ भी उपलब्ध होती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -