Homeव्हाट दी फ*मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला राहुल गाँधी से करना चाहती थी शादी, एयरपोर्ट पर...

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला राहुल गाँधी से करना चाहती थी शादी, एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका

महिला का दावा था कि वह जल्द ही कॉन्ग्रेस नेता राहुल की पत्नी बनने वाली हैं और ये कहते हुए सुरक्षाकर्मियों से अंदर जाने की जिद करने लगी कि शादी के बाद वो उसे सैल्यूट करेंगे।

मध्य प्रदेश में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर सोमवार रात (जनवरी 25, 2021) एक महिला ने ये कहकर खूब हंगामा किया कि उसे कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी से शादी करने दिल्ली जाना है। हंगामा बढ़ते देख पुलिस मौके पर पहुँची और महिला को वहाँ से दूर ले गई।

दरअसल, एक महिला अपने साथ 4-5 बैग के साथ एयरपोर्ट पहुँची और टिकट के ही मेन गेट से अंदर जाने की जिद करने लगी। महिला का दावा था कि वह जल्द ही कॉन्ग्रेस नेता राहुल की पत्नी बनने वाली हैं और ये कहते हुए सुरक्षाकर्मियों से अंदर जाने की जिद करने लगी कि शादी के बाद वो उसे सैल्यूट करेंगे। महिला ने कहा कि राहुल गाँधी उससे मिलने नहीं आते, इसलिए अब वो शादी करने दिल्ली जा रही है।

बहुत देर तक चले ड्रामे के बात सुरक्षाकर्मियों ने इस महिला के परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वो परदेशीपुरा क्षेत्र की निवासी है। उसके परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है और इससे पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुकी है। परिजनों ने बताया कि वह महिला आए दिन बिना बताए इसी तरह घर से निकल जाती है। हंगामे के बाद पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -