Homeसोशल ट्रेंडजगह- भोपाल का राजभवन, तारीख- 7 दिसंबर, समय- दोपहर के 2 बजे... अपने ही...

जगह- भोपाल का राजभवन, तारीख- 7 दिसंबर, समय- दोपहर के 2 बजे… अपने ही हाथों से अपना ही मुँह काला करेंगे कॉन्ग्रेस MLA, जानिए क्यों

फूल सिंह बरैया ने खुद को अपनी घोषणा पर कायम बताया है। कहा है कि 7 दिसंबर को वे अपने हाथों से अपना मुँह काला करेंगे। यह काम वे भोपाल स्थित राजभवन के गेट पर दोपहर के दो बजे करेंगे।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कॉन्ग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि यदि भाजपा की 50 सीट भी आई तो वे अपने ही हाथों से राजभवन के आगे अपना मुँह काला कर लेंगे।

3 दिसंबर 2023 को जब नतीजे आए तो बीजेपी को 163 सीटें मिली। ऐसे में फूल सिंह बरैया का वीडियो फिर से चर्चा में आ गया और नेटिजन्स उनसे मुँह काला करने की तिथि और समय पूछने लगे। अब बरैया एक बार फिर सामने आए हैं। उन्होंने अपना मुँह काला करने की तारीख घोषित कर दी है।

आज तक से हुई बातचीत में फूल सिंह बरैया ने खुद को अपनी घोषणा पर कायम बताया। कहा कि आने वाले गुरुवार (7 दिसंबर 2023) को वे अपने हाथों से अपना मुँह काला करेंगे। यह काम वे भोपाल स्थित राजभवन के गेट पर दोपहर के दो बजे करेंगे। इस दौरान बरैया ने EVM से मतदान पर सवाल उठाए। बैलेट पेपर से चुनाव की माँग की। बताते चलें कि बरैया इस बार कॉन्ग्रेस के टिकट पर भांडेर सीट से चुनाव जीत कर आए हैं।

क्या कहा था फूल सिंह बरैया ने

बीजेपी मध्य प्रदेश ने 4 दिसंबर (मंगलवार) को अपने आधिकारिक X हैंडल से बरैया का पुराना वीडियो शेयर किया है। 26 सेकेंड के इस वीडियो में बैरिया कहते नजर आ रहे हैं, “2023 के चुनाव में अगर भारतीय जनता पार्टी 50 विधायक भी जीत जाएगी तो फूल सिंह बरैया राजभवन के आगे अपने हाथों से अपना मुँह काला कर लेगा।” बरैया ने इसे अपनी प्रतिज्ञा बताया। यह बात उन्होंने आज तक को दिए एक इंटरव्यू में कही थी।

पत्रकार ने तब उनसे पूछा था कि क्या आप वोटिंग के बाद मिलेंगे? इसके जवाब में कॉन्ग्रेस नेता ने कहा, “अरे हम तो मिलेंगे ही। हम नहीं मिलेंगे तो कौन मिलेगा।” जब बरैया से पत्रकार ने कहा कि मीडिया ढूँढेगी आपको, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि वे खुद ही मीडिया के घर चले जाएँगे या वो जहाँ कहेंगे वहीं पहुँच जाएँगे। इसी वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा है, “फूल सिंह बरैया जी आपके और कॉन्ग्रेस के इस घमंड को मध्य प्रदेश की जनता ने चूर-चूर कर दिया है। अगर अपनी जुबान पर कायम हैं तो राजभवन पहुँचने की तिथि और समय इस ट्वीट के जवाब में बता दें।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -