Homeराजनीतिकर्नाटक में कभी भी गिर सकती है कॉन्ग्रेस सरकार, होगा महाराष्ट्र जैसा हाल: पूर्व...

कर्नाटक में कभी भी गिर सकती है कॉन्ग्रेस सरकार, होगा महाराष्ट्र जैसा हाल: पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का दावा, बोले- 50 से 60 विधायक होंगे BJP में शामिल

JDS नेता ने कहा, "कर्नाटक में कॉन्ग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह सरकार कब गिरेगी। एक प्रभावशाली मंत्री अपने खिलाफ मुकदमों से बचने के लिए बेताब है। केंद्र ने उनके खिलाफ ऐसे मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें बचने की कोई संभावना नहीं है।"

कर्नाटक में कॉन्ग्रेस की सरकार गिर सकती है। ऐसा दावा किया है जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार (दिसंबर 10, 2023) को दावा किया कि कर्नाटक में कॉन्ग्रेस सरकार के एक प्रभावशाली कॉन्ग्रेस मंत्री 50-60 विधायकों के साथ पार्टी छोड़ सकते हैं और भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, JDS नेता ने कहा, “कर्नाटक में कॉन्ग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह सरकार कब गिरेगी। एक प्रभावशाली मंत्री अपने खिलाफ मुकदमों से बचने के लिए बेताब है। केंद्र ने उनके खिलाफ ऐसे मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें बचने की कोई संभावना नहीं है।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महाराष्ट्र की तरह कुछ भी हो सकता है। जब उनसे उस प्रभावशाली नेता का नाम पूछा गया तो उन्होंने बस इतना इशारा किया कि छोटे नेताओं से ऐसे कदम की उम्मीद नहीं की जा सकती। केवल प्रभावशाली नेता ही ये कदम उठाएँगे।

बता दें कि इससे पहले भी कुमारस्वामी ने स्थिर सरकार को टिप्पणी की थी। उन्होंने 5 दिसंबर को भी कहा था- “इस देश में अब स्थिति यह है कि हर कोई महसूस करता है कि एक स्थिर सरकार की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि 5 राज्यों के चुनाव में लोगों का मन ऐसा ही था… इस समय, हमें स्थिर सरकार और स्थिर नेतृत्व की आवश्यकता है और इसी कारण से हम NDA में शामिल हुए हैं।”

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले साल उद्धव ठाकरे की सरकार गिरी थी और एकनाथ शिंदे के भाजपा के साथ मिलने पर राज्य में एनडीए की सरकार बनी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -