Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाकिशोर कुमार बनकर भारत में रह रहा था बांग्लादेश का महमूद आलम, इलाज कराने...

किशोर कुमार बनकर भारत में रह रहा था बांग्लादेश का महमूद आलम, इलाज कराने अस्पताल आया तो पकड़ा गया: राजस्थान पुलिस ने IB को सौंपा

पूछताछ में युवक ने खुद को बांग्लादेश का रहने वाला बताया है। महमूद के अब्बा का नाम शमशुल आलम है जो बांग्लादेश के मदिरापुरा के गाँव दुर्गावोरदी का रहने वाला है। महमूद आलम का पासपोर्ट भी इसी नाम और पते से बना है।

राजस्थान के जोधपुर से एक बांग्लादेशी गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान महमूद आलम के तौर पर हुई है। हिंदू नाम से वह करीब 7 महीने से भारत में रह रहा था। राजस्थान पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद उसे इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को सौंप दिया है।

महमूद आलम को रविवार (17 दिसंबर 2023) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से फर्जी पहचान पत्र भी मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला जोधपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है। यहाँ MDM (मथुरा दास माथुर) हॉस्पिटल में एक युवक इलाज करवाने पहुँचा। युवक ने अपना नाम किशोर कुमार और पिता का नाम किरण कुमार बताया। उसने इसी नाम का आधार कार्ड भी दिखाया।

लेकिन आरोपित के हावभाव से डॉक्टरों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने खुद को बांग्लादेश का रहने वाला बताया है। महमूद के अब्बा का नाम शमशुल आलम है जो बांग्लादेश के मदिरापुरा के गाँव दुर्गावोरदी का रहने वाला है। महमूद आलम का पासपोर्ट भी इसी नाम और पते से बना है।

पूछताछ में महमूद आलम ने बताया है कि वह सबसे पहले कोलकाता गया। वहाँ से दिल्ली होते हुए वह राजस्थान के जैसलमेर पहुँचा। दिल्ली में रहने के दौरान महमूद को एक वाहन ने ठोकर मार दी थी। इसी चोट की वजह से महमूद के पैर में कीड़े पड़ गए थे।

दिल्ली में उसके एक साथी ने उसे जैसलमेर में काम दिलवाया था। जैसलमेर से महमूद जोधपुर इलाज के लिए MDM अस्पताल आया था। महमूद ने यह भी बताया कि वो काम के लिए वीजा लेकर भारत आया था। लेकिन मई 2023 में ही उसका वीजा खत्म हो गया। इसके बाद वह वापस बांग्लादेश नहीं गया। फ़िलहाल मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण IB पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस महमूद के पास मिले कागजातों की भी जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -