Homeदेश-समाजघरवालों से नाराज होकर रात को सड़क पर निकली दलित महिला, रियाज ने साथियों...

घरवालों से नाराज होकर रात को सड़क पर निकली दलित महिला, रियाज ने साथियों संग मिलकर गैंगरेप किया: 4 गिरफ्तार

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) सीएन सिन्हा ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपित रियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपने साथियों की पहचान बताई, जिनकी पहचान भूरे, शब्बू और इस्माइलुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रियाज उर्फ मुगल-ए-आजम ने एक शादीशुदा दलित महिला का अपने साथियों के साथ अपहरण किया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। ये वारदात 25 दिसंबर 2023 की रात को अंजाम दी गई। अब पुलिस ने रियाज और उसके 4 साथियों को सामूहित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, विवाहिता का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, वो गुस्से में गाँव से बाहर सड़क तक चली गई थी, लेकिन जब उसका गुस्सा शांत हुआ और वो वापस लौटने लगी तो रियाज और उसके साथियों ने उसका अपहरण कर लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

ये वारदात बाराबंकी के देवा थाना इलाके की है। ऑपइंडिया को मिली एफआईआर कॉपी के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने बताया कि 25 दिसंबर की रात करीब 9 बजे उनकी बेटी का अपने ससुराल की एक महिला से विवाद हो गया, जिसके बाद वह गुस्से में आकर अपना घर छोड़कर सड़क की ओर चल दी। जब उसका गुस्सा शांत हुआ तो उसने घर लौटने का फैसला किया। इसी बीच उसे रास्ते में देवा निवासी आरोपित मुगल-ए-आजम उर्फ ​​रियाज और उसके तीन साथी मिले। जिन्होंने उसका सफेद रंग की कार में अपहरण किया और उसे देवा बीएसएनएल टॉवर के पास ले जाकर एक इमारत में बंधक बना लिया।इसके बाद आरोपितों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला रात 1:30 बजे अपने पिता को फोन करने में कामयाब रही और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस को बुलाने के लिए 112 नंबर डायल किया। हालाँकि, जब तक पुलिस पहुँची, अपराधी भाग चुके थे। पीड़िता के पिता ने इस संंबंध में मंगलवार को देवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज किया।

इस बीच, बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) सीएन सिन्हा ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपित रियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपने साथियों की पहचान बताई, जिनकी पहचान भूरे, शब्बू और इस्माइलुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिन्हा के मुताबिक, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जाँच की और अपराधियों के खिलाफ सबूत भी मिले। इसके बाद अन्य तीन आरोपितों को भी पकड़ लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता की मेडिकल जाँच कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -