Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों ने 4 को उतारा मौत के घाट, इनमें...

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों ने 4 को उतारा मौत के घाट, इनमें 2 सुरक्षाकर्मी: गाड़ियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी

घायलों की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट इलाज किया जा रहा है। बताते चलें कि ये इलाका सुन्नियों और शियाओं के बीच सांप्रदायिक हिंसा के लिए जाना जाता है।

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार (7 जनवरी, 2024) को दो यात्री वाहनों पर गोलीबारी की गई। कुर्रम जिले सद्दा बाजार इलाके में हुए इस हमले में दो सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जिला पुलिस अधिकारी (DPO) मुहम्मद इमरान के मुताबिक बंदूकधारियों ने स्वचालित हथियारों से एक कार और एक यात्री कोच को निशाना बनाया।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस, सुरक्षा बल और बचाव दल घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने लाशों और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुँचाया गया। पाराचिनार जिला मुख्यालय अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ कैसर अब्बास ने पुष्टि की कि घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, घायलों की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट इलाज किया जा रहा है। बताते चलें कि ये इलाका सुन्नियों और शियाओं के बीच सांप्रदायिक हिंसा के लिए जाना जाता है।

इस हादसे के बाद तूरी बंगश की स्थानीय जनजातियों ने हमलों के बारे में रणनीति पर फैसला करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है। बताते चलें कि बीते महीने, गिलगित-बाल्टिस्तान के चिलास में एक यात्री बस पर आतंकवादी हमले में नौ लोग मारे गए थे और 25 घायल हो गए थे।

साल 2023 में सामान्य तौर पर पाकिस्तान में और खास तौर से खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी वारदातों में खासा इजाफा हुआ है। इस प्रांत में 419 आतंकवादी हमले हुए। इनमें 620 लोग मारे गए थे। मरने वालों में 306 सुरक्षा बल के जवान, 222 नागरिक और 92 आतंकवादी शामिल थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -