Sunday, September 29, 2024
Homeराजनीति'आक्रांता और बलात्कारी था अकबर, मीना बाजार से महिलाओं को उठाकर करता था रेप':...

‘आक्रांता और बलात्कारी था अकबर, मीना बाजार से महिलाओं को उठाकर करता था रेप’: राजस्थान के शिक्षा मंत्री बोले- उसे महान कहना पाप

जब शिक्षा मंत्री से यह पूछा गया कि क्या वह स्कूली पाठ्यक्रम से किताबो को हटाएँगे तो उन्होंने कहा कि किताबो को हटाने की आवश्यकता नहीं है लेकिन जहाँ जहाँ गलती है उसमें जरूर सुधार किया जाएगा। मंत्री मदन दिलावर का यह बयान अब चर्चा में है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि मुग़ल शासक अकबर महान नहीं, बल्कि आक्रांता और बलात्कारी था। वह सुंदर-सुंदर महिलाओं और लड़कियों को उठाकर ले जाता था और उनके साथ दुष्कर्म करता था। उन्होंने कहा कि अकबर को महान करना मूर्खता है। उन्होंने अकबर को महान बताने वालों को गुलामी की मानसिकता से ग्रसित बताया और समीक्षा करवाने की बात कही।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर हाल ही में बालोतरा जिले में एक कार्यक्रम में पहुँचे थे। उनसे राज्य के शिक्षा पाठ्यक्रम में अकबर को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अकबर महान बिलकुल भी नहीं था। अकबर एक आक्रांता था, जो मीना बाजार लगाकर सुंदर महिलाओं और लड़कियों को उठाकर ले जाता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था। ऐसे बलात्कारियों को किताबों में पढ़ाए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।”

उन्होंने कहा, “अकबर एक बलात्कारी था और कोई बलात्कारी कभी भी महान नहीं हो सकता। जिन लोगों ने पूर्व में पुस्तकें लिखी और अकबर को महान, उनकी मानसिकता गुलामी की रही होगी। उन्होंने गुलामी के कारण ही अकबर को पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया। मैं इन पुस्तकों की समीक्षा करवा रहा हूँ। इसके लिए एक कमिटी बनाई जाएगी। यह बताएगी कि कौन सी पुस्तक में इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।”

मदन दिलावर ने कहा, “आपने और हमने पढ़ा है कि अकबर महान था। मैंने कई जगह यह भी पढ़ा है कि अकबर महान था, परंतु वह मीना बाजार लगा करके सुंदर महिला और लड़कियों को उठाकर ले जाता था और जबरदस्ती उनके साथ बलात्कार करता था। पहली बात तो ये कि अकबर आक्रांता था। हमारे देशवासियों से उसका कोई नाता नहीं और फिर महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाला कैसे महान हो सकता है। वो तो एक बलात्कारी था, जिसका नाम लेना भी हिंदुस्तान में पाप है।”

उनसे जब यह पूछा गया कि क्या वह स्कूली पाठ्यक्रम से किताबों को हटाएँगे तो उन्होंने कहा कि किताबों को हटाने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन जहाँ-जहाँ गलती है उसमें जरूर सुधार किया जाएगा। मंत्री मदन दिलावर का यह बयान अब चर्चा में है।

मदन दिलावर के बयान का समर्थन भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी किया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा मंत्री ने कोई गलत बात नहीं बोली है। केद्रीय मंत्री सिंह ने कहा है कि महापुरुष महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मी बाई और शिवाजी जैसे वीरों को कॉन्ग्रेस ने इतिहास में उचित स्थान नहीं दिया।

Moghul Akbar was a rapist says rajasthan education minister madan dilawar

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जातिगत आरक्षण: जरूरतमंदों को लाभ पहुँचाना उद्देश्य या फिर राजनीतिक हथियार? विभाजनकारी एजेंडे का शिकार बनने से बचना जरूरी

हमें सोचना होगा कि जातिगत आरक्षण के जरिए क्या हम वास्तव में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं या फिर हम एक नई जातिगत विभाजन की नींव रख रहे हैं?

इजरायल की ताबड़तोड़ कार्रवाई से डरा ईरान! सेफ हाउस भेजे गए सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई: हिज्बुल्लाह चीफ से पहले हमास प्रमुख का भी...

ईरान ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की आपात बैठक बुलाने की माँग की है ताकि मुस्लिम देशों को एकजुट किया जा सके।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -