Homeविविध विषयअन्यएक महीने से कोमा में है ए़डल्ट फिल्मों की हिरोइन एमिली विलीस … हालत...

एक महीने से कोमा में है ए़डल्ट फिल्मों की हिरोइन एमिली विलीस … हालत गंभीर: 2 महीने में जा चुकी है 3 पोर्न स्टार की जान

एमिली को पिछले महीने हार्ट अटैक आया था। उसके बाद से वो कोमा में है और एक भी बार उन्होंने अपनी आँख नहीं खोली है। उनकी हालत बेहद गंभीर है। बताया जा रहा है कि एमिली को हार्ट अटैक रिहैब सेंटर में रहने के दौरान आया।

पिछले कुछ दिनों से एडल्ट फिल्मों की हिरोइनों को लेकर बहुत सी चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं। हाल ही में एक स्टार सोफिया लियोनी का निधन हुआ था और अब पता चला कि एक और एडल्ट स्टार एमिली विलिस वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच पिछले एक महीने से लड़ रही हैं।

एमिली को पिछले महीने हार्ट अटैक आया था। उसके बाद से वो अब तक कोमा में है और एक भी बार उन्होंने अपनी आँख नहीं खोली है। उनकी हालत बेहद गंभीर है। बताया जा रहा है कि एमिली को हार्ट अटैक रिहैब सेंटर में रहने के दौरान आया।

पहले कहा गया कि ड्रग ओवरडोज के कारण उन्हें ये अटैक आया। लेकिन उनके पिता ने कहा कि ये बात गलत है और टॉक्सीलॉजी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एमिली के पिता ने उनके कोमा में होने की बात की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि एमिली ने एडल्ट इंडस्ट्री को दो साल पहले अलविदा कह दिया था लेकिन वो अपने फैंस से लगातार सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुईं थीं। उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनकी हालत देखकर ये भी कह रहे हैं कि एमिली को कुछ भी हो सकता है।

बता दें कि इससे पहले पॉर्न स्टार सोफिया लियोनी के निधन की खबरों ने एडल्ट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। अमेरिका की 26 साल की एडल्ट स्टार 1 मार्च को मृत पाई गई थीं। उससे पहले काग्ने लिन कार्टर के सुसाइड की खबरों ने सबको झकझोर दिया था। काग्ने की उम्र भी मात्र 25 ही रही होगी जब उन्होंने आत्महत्या की। इसी तरह जनवरी में जैसे जेन भी ओकलाहोमा में मृत मिलीं थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -