Homeदेश-समाजअयोध्या राम मंदिर में PAC जवान के सीने के आर-पार हुई AK-47 की गोली,...

अयोध्या राम मंदिर में PAC जवान के सीने के आर-पार हुई AK-47 की गोली, श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप: नली साफ करते हुए दब गया था ट्रिगर

पुलिस अब इस मामले में जाँच कर रही है। घटनास्थल पर तैनात अन्य जवानों से भी घटना के बारे में पूछा जाएगा। जवान के बारे में सामने आई शुरुआती जानकारी के अनुसार, जवान का नाम राम प्रसाद है और वह 32वीं वाहिनी PAC का हिस्सा हैं।

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर में गोली चलने की खबर है। बताया जा रहा है कि वहाँ तैनात पीएसी के प्लातून कमांडर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी, जो उनके सीने के आर-पार हो गई। अब उनकी हालत नाजुक है और उनको लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया है जहाँ वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि गोली दुर्घटनावश चली थी। जवान उस समय अपनी बंदूक की नली साफ कर रहे थे तभी उनसे गलती से उसका ट्रिगर दब गया और गोली निकलकर सीने के आर-पार हो गई। पुलिस अब इस मामले में जाँच कर रही है। घटनास्थल पर तैनात अन्य जवानों से भी घटना के बारे में पूछा जाएगा।

जवान के बारे में सामने आई शुरुआती जानकारी के अनुसार, 32वीं वाहिनी PAC के जवान का नाम राम प्रसाद है। 53 वर्षीय राम प्रसाद अमेठी के निवासी हैं। वर्तमान में वह श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात थे।

मंगलवार को शाम 5:45 पर जब उनकी एके-47 से अचानक से गोली चली और इसकी आवाज अन्य जवानों व परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को सुनाई दी तो हड़कंप मच गया। हालाँकि, इस बीच कुछ सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को पैनिक होने से रोका और कुछ ने जाकर फौरन राम प्रसाद को मंडलीय हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

इसके बाद मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद गंभीरावस्था में उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, जहाँ फौरन उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर डाल दिया गया। अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कुछ जगह बताया जा रहा है कि गोली आर-पार हो जाने से उनके शरीर के कई अंदरूनी हिस्सों का नुकसान हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -