Homeराजनीतिअयोध्या में रामलला ने 500 साल बाद खेली होली, मथुरा-वृंदावन की गलियाँ कर रहीं...

अयोध्या में रामलला ने 500 साल बाद खेली होली, मथुरा-वृंदावन की गलियाँ कर रहीं इंतजार: CM योगी आदित्यनाथ, कहा- PM मोदी के साथ जनमत

मेरठ में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "'होली खेले रघुवीरा अवध में' भजन हमने खूब सुना है, लेकिन पहली बार पाँच सौ बरसों में अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अपने धाम अयोध्या में विराजमान होकर के होली का उत्सव करवाया। और मथुरा वृंदावन की पूज्य गलियाँ भी इंतजार तो कर ही रही होंगी।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में प्रबुद्ध सम्मेलन में कहा कि अयोध्या में रामलला विराजमान ने अपने भव्य धाम में होली का उत्सव मनाया है। मथुरा और वृंदावन की गलियाँ भी इंतजार कर रही हैं। उनका इशारा साफ तौर पर अयोध्या के बाद मथुरा की तरफ बीजेपी के ध्यान पर था। योगी आदित्यनाथ ने इस बात को विधानसभा में भी कहा था कि वो मथुरा-वृंदावन धाम का उसी तरह से विकास करना चाहते हैं, जैसे अयोध्या धाम का विकास हो रहा है।

मेरठ में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “‘होली खेले रघुवीरा अवध में’ भजन हमने खूब सुना है, लेकिन पहली बार पाँच सौ बरसों में अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अपने धाम अयोध्या में विराजमान होकर के होली का उत्सव करवाया। और मथुरा वृंदावन की पूज्य गलियाँ भी इंतजार तो कर ही रही होंगी।”

मतदाताओं के मन में कोई शंका नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने कहा कि मतदाताओं के मन में कोई शंका नहीं है कि लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को वोट देना है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अपना मन बना चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “ये पहली बार है कि जनता ने अपना मन बना लिया है कि उसे किस पार्टी को वोट देना है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा।” सीएम योगी ने कहा, आर्टिकल 370 हटाने का दम सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी के पास ही था। आर्टिकल 370 हटने की पत्थरबाजी की घटनाएँ पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अयोध्या का जिस तीव्र गति से विकास हुआ, वैसा पाँच शताब्दियों में कभी नहीं हुआ।

मेरठ से बीजेपी कैंडिडेट अरुण गोविल के बारे में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘अरुण गोविल जी ने भगवान राम का किरदार सिर्फ टीवी पर ही नहीं निभाया, बल्कि पूरा जीवन उन्होंने शुचिता के साथ जिया है।’ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव ‘फैमिली फर्स्ट’ और ‘नेशन फर्स्ट’ के बीच का है।

सीएम योगी ने गाजियाबाद में भी यही बातें दोहराई।

मेरठ के अलावा गाजियाबाद में भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके वोट ने तय किया कि रामलला अवध में होली खेल सकें। उन्होंने कहा, ‘इस होली में ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएँगे’ गाना हर तरफ बजा। यही आम लोगों के मन में है।’ पहले फूहड़ गाने होली पर बजते थे, लेकिन इस बार एक ही गाना हर तरफ बज रहा था, ‘जो राम को लाए हैं’। उन्होंने कहा कि आप अनुमान लगाइए कि होली के समय ‘राम को लाए हैं’ गाना बज रहा है, तो कितना परिवर्तन हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -