Homeराजनीतियोगी आदित्यनाथ और अमित शाह के नाम पर केजरीवाल ने की राजनीति, गृहमंत्री ने...

योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के नाम पर केजरीवाल ने की राजनीति, गृहमंत्री ने ‘PM मोदी के नेतृत्व’ से दी पटखनी

अफवाह उड़ाते हुए केजरीवाल ने कहा, "इन्होंने (पीएम मोदी ने) सबसे पहले आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म की। शिवराज सिंह चौहान जैसे मुख्यमंत्री की राजनीति खत्म की, जिन्होंने भाजपा को मध्य प्रदेश चुनाव जीतकर दिया। उन्हें सीएम नहीं बनाया। वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमण सिंह की राजनीति खत्म कर दी। अब अगला नंबर योगी जी का है।"

शराब घोटाले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा में फूट डालने की कोशिश शुरू कर दी है। शनिवार (11 मई 2024) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा और फिर पीएम मोदी अपनी कुर्सी अमित शाह को दे देंगे।

मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने माइंडगेम खेलने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा से पूछता हूँ कि आपका अगला पीएम कौन होगा? मोदी जी अगले साल 75 साल के हो रहे हैं। मोदी जी ने साल 2014 में खुद ही नियम बनाए थे कि भाजपा में जो भी 75 साल का होगा, उसे रिटायर कर दिया जाएगा। अब मोदी जी रिटायर होने वाले हैं।”

इतना ही नहीं, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर केजरीवाल ने कहा, इनकी सरकार बनते ही अगले दो महीने में ये योगी जी को निपटाएँगे। इसके बाद अगले साल अपने सबसे खास अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएँगे।” अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “मोदी जी अपने लिए नहीं, अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट माँग रहे हैं।”

अफवाह उड़ाते हुए केजरीवाल ने कहा, “इन्होंने (पीएम मोदी ने) सबसे पहले आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म की। शिवराज सिंह चौहान जैसे मुख्यमंत्री की राजनीति खत्म की, जिन्होंने भाजपा को मध्य प्रदेश चुनाव जीतकर दिया। उन्हें सीएम नहीं बनाया। वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमण सिंह की राजनीति खत्म कर दी। अब अगला नंबर योगी जी का है।”

गृहमंत्री अमित शाह का बयान

अरविंद केजरीवाल के इन आरोपों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संविधान में 75 साल की उम्र वाली कोई बाध्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना टर्म पूरा करेंगे और देश का नेतृत्व करते रहेंगे। अमित शाह ने कहा कि इसको लेकर भाजपा में कोई दुविधा वाली स्थिति नहीं है।

अमित शाह ने कहा, “मैं केजरीवाल एंड कंपनी तथा इंडी गठबंधन से कहना चाहता हूँ कि मोदी 75 साल के हो जाएँ, इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। ये भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं नहीं लिखा है। मोदी जी ही यह टर्म पूरा करेंगे और मोदी जी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे। इसको लेकर पार्टी में कोई कंफ्यूजन नहीं है।”

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जनता जानती है मोदी जी का कण-कण और क्षण-क्षण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है। मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना साकार हो रही है और अपने अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में मोदी जी देश को नये शिखर पर ले जाएँगे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -