Homeदेश-समाजइंस्टाग्राम पोस्ट को इस्लाम विरोधी बता हिंदू के घर पर चढ़ गई 'भीड़', पत्थरबाजी...

इंस्टाग्राम पोस्ट को इस्लाम विरोधी बता हिंदू के घर पर चढ़ गई ‘भीड़’, पत्थरबाजी के बाद 106 पर केस: 8 गिरफ्तार, MP के बुरहानपुर का मामला

जतन के घर पहुँच कर भीड़ हंगामा करते हुए उन्मादी नारे लगाने लगी। हंगामे की सूचना पर जतन के पक्ष में भी लोग जमा हो गए। दोनों तरफ से भीड़ जुटने की वजह से तनावपूर्ण हालत में पत्थरबाजी शुरू हो गई।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सोशल मीडिया पर शेयर हुई एक पोस्ट को इस्लाम विरोधी बता मुस्लिम भीड़ ने जमकर हंगामा किया। हिंसक भीड़ पोस्ट करने वाले हिन्दू युवक के घर पर चढ़ गई, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। उपद्रव करने वाली भीड़ में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। घटना शनिवार (1 जून 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना बुरहानपुर जिले के थाना गणपति नाका इलाके की है। शनिवार की रात यहाँ के रहने वाले शोहराबुद्दीन कुरैशी ने पुलिस में जतन नाम के हिन्दू युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में शोहराबुद्दीन ने जतन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक पोस्ट का जिक्र करते हुए उसे इस्लाम विरोधी बताया। पुलिस ने शिकायत पर जाँच शुरू की। लेकिन पुलिस जाँच का निष्कर्ष आए बिना ही मुस्लिम समुदाय के 100 से अधिक लोग उपद्रव पर उतारू हो गए। इस हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उपद्रवी भीड़ की शक्ल में बुरहानपुर के ही इतवारा गेट इलाके में रहने वाले जतन के घर की तरफ बढ़ने लगे। जतन के घर पहुँच कर भीड़ हंगामा करते हुए उन्मादी नारे लगाने लगी। हंगामे की सूचना पर जतन के पक्ष में भी लोग जमा हो गए। दोनों तरफ से भीड़ जुटने की वजह से तनावपूर्ण हालत में पत्थरबाजी शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और भीड़ को तितर-बितर किया। बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए थे। वीडियो में भीड़ को ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाते सुना जा सकता है।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले युवक जतन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जतन पर IPC की धारा 295- A व 188 के तहत कार्रवाई की गई और उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं जतन के घर बवाल करने पहुँची भीड़ पर भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। 6 नामजदों सहित कुल 106 हमलावरों पर IPC की धारा 147, 336, 353 व अन्य के तहत FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। हमलावरों को चिन्हित कर उनकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया: जानिए कैसे पुलिसवालों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए झूठ का जाल बुन रहे हैं अभिजीत दिपके

जंतर-मंतर पर टेंट गाड़ने और सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक करने की कॉकरोची जिद के सामने दिल्ली पुलिस ने गजब के संयम का परिचय दिया है।

जो कभी AIMIM-कॉन्ग्रेस का रहा था प्रचार, उसके पोस्टर अब CJP के प्रदर्शन में चमके: जानिए कौन है US से युवाओं को भड़काने और...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अमेरिका के उस्मान अली के पोस्टर दिखाई दिए। उस्मान अली AIMIM और कॉन्ग्रेस सपोर्टर है और विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को भड़का रहा है।
- विज्ञापन -