Homeदेश-समाजउधर सुप्रीम कोर्ट में दायर की अर्जी, इधर CBI ने किया गिरफ्तार... 3 दिनों...

उधर सुप्रीम कोर्ट में दायर की अर्जी, इधर CBI ने किया गिरफ्तार… 3 दिनों के लिए जाँच एजेंसी की कस्टडी में भेजे गए अरविंद केजरीवाल, गवाहों से कराया जाएगा आमना-सामना

वैकेशन जज अमिताभ रावल की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। अरविंद केजरीवाल की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने कहा कि CBI पूर्व-नियोजित साजिश के तहत काम कर रही है।

शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 3 दिनों के लिए CBI की कस्टडी में रिमांड पर भेज दिया गया है। अदालत में पेशी के लिए लाए गए AAP संयोजक इस दौरान काफी निराश नज़र आए, साथ ही उनका चेहरा भी मुरझाया हुआ था। CBI ने उनके लिए 5 दिन की हिरासत माँगी थी, लेकिन 3 दिन की मिली। इसके साथ ही केंद्रीय जाँच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस पर सुरक्षित रखा अपना फैसला बुधवार (26 जून, 2024) को सुनाया।

बता दें कि निचली अदालत से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत ख़ारिज कर दी थी। AAP कह रही है कि जानबूझकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की थी। अरविंद केजरीवाल ने इससे मना किया है कि उन्होंने शराब नीति मनीष सिसोदिया द्वारा बनाए जाने की बात कही थी। सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग है, इधर CBI ने एक्शन ले लिया। CBI द्वारा उन्हें गिरफ्तार किए जाने के पीछे गवाहों के बयान शामिल हैं।

वैकेशन जज अमिताभ रावल की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। अरविंद केजरीवाल की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने कहा कि CBI पूर्व-नियोजित साजिश के तहत काम कर रही है, बिना किसी नोटिस के उन्हें इस मामले में आरोपित बना दिया गया जबकि वो जाँच में सहयोग कर रहे थे। CBI की तरफ से अधिवक्ता DP सिंह अदालत में पेश हुए और कहा कि साउथ लॉबी की मदद से बीच कोरोना महामारी में शराब नीति बनाई गई, पार्टी ने इसके लिए लोगों से टिप्पणियाँ माँगी लेकिन उसमें भी छेड़छाड़ की गई

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो इस मामले में निर्दोष हैं और मनीष सिसोदिया भी निर्दोष हैं। पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दलाल विजय नायर मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज के अधीन काम कर रहा था। अब अरविंद केजरीवाल का अन्य गवाहों और सबूतों से सामने-सामना कराया जाएगा। इस मामले में बड़ी साजिश का पता लगाया जाएगा। रोज आधे घंटे के लिए केजरीवाल पत्नी और वकील से मिल सकेंगे, वो घर का खाना खा सकेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -