Homeदेश-समाजतमिलनाडु में एक और YouTuber की गिरफ़्तारी, DMK सरकार की आलोचना करने पर मानहानि...

तमिलनाडु में एक और YouTuber की गिरफ़्तारी, DMK सरकार की आलोचना करने पर मानहानि का आरोप: गाना गाया तो उठा कर ले गई पुलिस

मामला विकरावंडी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने करूणानिधि को लेकर एक आपत्तिजनक गाना गाया।

तमिलनाडु में यूट्यूबर सत्ताई दुरईमुरुगन की गिरफ़्तारी के बाद एक बार फिर से राज्य में अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमले के आरोप लग रहे हैं। सत्ताई दुराईमुरुगन ‘नाम तमिलार काची (NTK)’ के नेता भी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री MK स्टालिन की सरकार की आलोचना की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार (11 जुलाई, 2024) को उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री करूणानिधि का अपमान करने के आरोप में कोर्तल्लम में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मामला विकरावंडी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने करुणानिधि को लेकर एक आपत्तिजनक गाना गाया। नेता प्रतिपक्ष इदाप्पदी K पलानीस्वामी ने भी उनकी गिरफ़्तारी की निंदा करते हुए तुरंत रिहाई की माँग की है। वहीं NTK के मुखिया S सीमन ने भी स्टालिन सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए उसी गाने को मीडिया के सामने दोबारा गाया। उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए।

सीमन ने कहा कि जो लोग भी राज्य सरकार की आलोचना करते हैं और गड़बड़ियों की बात करते हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने 33 दिनों में 133 हत्याएँ होने का दावा करते हुए का कि उन्हें कमजोर करने के लिए दुराईमुरुगन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पूछा कि क्या करूणानिधि की आलोचना करना अपराध है? इससे पहले दुराईमुरुगन को CM एमके स्टालिन के खिलाफ 2021 में दिए गए एक भाषण के कारण भी गिरफ्तार किया गया था।

उन्हें जमानत भी मिल गई थी, लेकिन मद्रास हाईकोर्ट ने इस जमानत को रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए पूछा था कि इसमें मानहानि कहाँ है और कौन ये निर्णय लेगा कि ये मानहानि है। हाल ही में तमिलनाडु में एक अन्य यूट्यूबर सुवुक्कु शंकर को भी गिरफ्तार कर के प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा था। दुराईमुरुगन की गिरफ्तार की निंदा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने भी कहा है कि जिस शब्द के लिए ये कार्रवाई की है उसे करुणानिधि ने खुद कई बार सोशल मीडिया पर डाला था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

38 की उम्र में भी समय से आगे चल रहा है एक आदमी, जिसका नाम है- लियोनेल मेसी: FIFA World Cup 2026

मेसी की इस ऐतिहासिक रात की पूरी कहानी और जानिए, कैसे उनके हर गोल ने फुटबॉल प्रेमियों को एक बार फिर उनकी अमरता का साक्षी बना दिया।

‘AI के दौर में भी मानवीय संवेदनाएँ पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत’: ऑपइंडिया की पूजा राणा को ‘उत्कृष्ट युवा पत्रकार’ का देवऋषि नारद सम्मान,...

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह में ऑपइंडिया की पूजा राणा को 'उत्कृष्ट युवा पत्रकार' की उपाधि से सम्मानित किया गया।
- विज्ञापन -