Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजिसने चलाई डोनाल्ड ट्रंप पर गोली, उसने दिया था बाइडेन की पार्टी को चंदा:...

जिसने चलाई डोनाल्ड ट्रंप पर गोली, उसने दिया था बाइडेन की पार्टी को चंदा: FBI लगा रही उसके मकसद का पता

थॉमस क्रुक्स ने साल 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से स्नातक किया। उसे नेशनल मैथ एंड साइंस इनिशिएटिव से 500 अमेरिकी डॉलर का 'स्टार अवॉर्ड' मिला था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2022 के स्नातक समारोह के वीडियो में क्रुक्स को अपना हाई स्कूल डिप्लोमा सर्टिफिकेट लेते हुए दिखाया गया है। इसमें वह काले रंग के ग्रेजुएशन गाउन में स्कूल के अधिकारी के साथ पोज दे रहा है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारने वाले 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पेंसिल्वेनिया के मतदाता डेटाबेस के मुताबिक, क्रूक्स रिपब्लिकन के मतदाता के रूप में पंजीकृत था। क्रूक्स राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार मतदान करता, लेकिन उससे पहले ही हमला करने के कारण उसे ढेर कर दिया गया।

क्रूक्स पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क में रहता था, जो बटलर से लगभग 35 मील (56 किलोमीटर) दक्षिण में है। बटलर वही जगह है, जहाँ ट्रम्प अपनी चुनावी रैली कर रहे थे। यहीं पर क्रुक्स ने उनकी हत्या करने की कोशिश की। हालाँकि, डोनाल्ड ट्रंप बेहद भाग्यशाली रहे और बंदूक की गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई और वे बाल-बाल बच गए।

हालाँकि, रिपब्लिकन मतदाता के रूप में पंजीकरण के बावजूद अमेरिका के संघीय चुनाव आयोग ने अपने रिकॉर्ड में पाया है कि क्रुक्स ने जनवरी 2021 में जो बाइडेन वाली पार्टी डेमोक्रेट को 15 अमेरिकी डॉलर का चंदा दिया था। वहीं, हमलावर के पिता मैथ्यू क्रुक्स का कहना है कि जब तक वह अधिकारियों से बात नहीं करेंगे, तब तक वह अपने बेटे के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

एफबीआई का कहना है कि वह हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। क्रुक्स के हमले में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप बच गए, लेकिन रैली में आए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं, दो अन्य दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले की जाँच में कई एजेंसियाँ लगी हुई हैं।

थॉमस क्रुक्स ने साल 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से स्नातक किया। उसे नेशनल मैथ एंड साइंस इनिशिएटिव से 500 अमेरिकी डॉलर का ‘स्टार अवॉर्ड’ मिला था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2022 के स्नातक समारोह के वीडियो में क्रुक्स को अपना हाई स्कूल डिप्लोमा सर्टिफिकेट लेते हुए दिखाया गया है। इसमें वह काले रंग के ग्रेजुएशन गाउन में स्कूल के अधिकारी के साथ पोज दे रहा है।

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने शनिवार (13 जुलाई 2024) को बताया कि क्रुक्स शूटिंग स्थल पर अपना कोई पहचान पत्र लेकर नहीं गया था। एफबीआई के विशेष एजेंट केविन रोजेक ने कहा, “हम अभी तस्वीरों को देख रहे हैं और हम उसके डीएनए की जाँच कर बायोमेट्रिक पुष्टि प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मदरसा वेतन विधेयक’ को योगी सरकार ने लिया वापस, मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए अखिलेश 2016 में लाए थे बिल: जानिए क्या थे इसके प्रावधान...

योगी सरकार ने 'मदरसा वेतन विधेयक' वापस लिया। 10 साल पहले राष्ट्रपति और राज्यपाल ने भी इस बिल को मंजूरी नहीं दी थी। जानें- इसके बारे में सबकुछ

PM मोदी की ‘लोकल’ अपील से वैश्विक बाजार तक: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जानिए भारत के बुनकरों और हथकरघा उद्योग की पूरी कहानी

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 पर जानिए हथकरघा उद्योग की विरासत, सरकारी योजनाएँ, बुनकरों का योगदान और वैश्विक बाजार में बढ़ती पहचान।
- विज्ञापन -