Homeदेश-समाजप्रेम-विवाह से खफा मुस्लिमों ने नवबौद्धों की बस्ती पर किया हमला, पत्थरबाजी के पीछे...

प्रेम-विवाह से खफा मुस्लिमों ने नवबौद्धों की बस्ती पर किया हमला, पत्थरबाजी के पीछे AIMIM विधायक का हाथ होने का दावा: दलित महिलाओं ने बयाँ किया दर्द

इस दंगे के पीछे धुलिया में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM विधायक फारूक अनवर शाह का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। विधायक के करीबी आरिफ और जाकिर शेख यही इस घटना के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं।

धुले जिले के साक्री में दलित बस्ती पर मुस्लिम जिहादियों ने पत्थरबाजी की है, जिसके बाद दंगे भड़क गए। महाराष्ट्र के धुले जिले के साक्री में गुरुवार (11 जुलाई, 2024) को रात 8.30 बजे मुस्लिम भीड़ ने दलित समाज पर हमला बोल दिया। मुस्लिम कट्टरवादियों ने दलित बस्ती पर जोरदार पथराव किया। इसमें महिलाओं-बच्चों समेत कई घायल हुए। इस मामले में पुलिस ने दोनो तरफ के 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दलित महिलाओं ने बताया कि उन्होंने किसी तरह भाग कर जान बचाई।

बताया जा रहा है की इस घटना के पीछे मूल कारण एक प्रेम विवाह है, जिसमें नवबौद्ध समाज के युवा ने मुस्लिम युवती के साथ शादी की। इससे स्थानीय मुस्लिम आक्रोशित हो गए। गुरुवार की शाम को एक किशोर नवबौद्ध समाज के व्यक्ति के किराना दुकान पर आया। उसने दुकानदार को गालियाँ दी, इस कारण दुकानदार ने उसको डाँटा। उक्त किशोर ने इसके बाद घर जाकर इस मामले को बढ़ा-चढ़ा कर बताया। फिर इलाके में हिंसा भड़क गई।

इस दंगे के पीछे धुलिया में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM विधायक फारूक अनवर शाह का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। विधायक के करीबी आरिफ और जाकिर शेख यही इस घटना के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। नवबौद्ध समाज का आरोप है कि पुलिस उनको बचा रही है। साक्री के सकल हिंदू समाज ने नवबौद्ध भाइयों के न्याय के लिए पुलिस को मूल आरोपियों पर कार्रवाई करने का निवेदन दिया। उन्होंने कहा है कि जो मूल आरोपी है वह अभी भी हिरासत में नहीं लिए गए हैं।

जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें जगदीश वाघ, कपिल वाघ, निखिल गोंड, उदय मोर, यश पाथरे, जय मोरे शामिल हैं। नवबौद्ध समाज का आरोप है कि इन लोगों को फँसाया गया है। घटना के मास्टरमाइंड आरिफ और जाकिर शेख को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से माँग की गई है। ‘सकल हिन्दू समाज’ ने कहा है कि पुलिस किसी मजहब विशेष के लोगों का पक्ष न लेते हुए मूल आरोपितों पर कार्रवाई करे। ऐसा न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -